बिहार विधान सभा चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार सरकार ने एक साथ 18 आईपीएस अधिकारियों (18 IPS Officers ) का तबादला किया गया है। उनमें पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी शामिल हैं। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी और पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा को पटना एसएसपी बनाया गया है, जबकि पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत को पूर्णिया एसपी बनाया गया है। बिहार गृह विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
18 आईपीएस अधिकारियों (18 IPS Officers ) की सूची में 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी और पटना के एसएसपी अवकाश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 के समादेष्टा की जिम्मेदारी दी गई है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी चन्द्र शेखर प्रसाद विद्यार्थी को पटना के विधि-व्यवस्था पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक (डी०) थे।
2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक मिश्रा को विशेष शाखा, बिहार, पटना में पुलिस अधीक्षक (जी०) की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह समस्तीपुर के एसपी थे।2016 बैच के आईपीएस अधिकारी शैशव यादव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह सुपौल के एसपी थे। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी विद्या सागर को ईआरएसएस का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वर्तमान में वह मुजफ्फरपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक थे। 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत कुमार को जहानाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वर्तमान में वह विशेष शाखा पटना में पुलिस अधीक्षक (जी०) के पद पर पदस्थापित थे।
18 आईपीएस अधिकारियों (18 IPS Officers ) की तबादला सूची में 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रमोद कुमार यादव को अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस अधीक्षक (डी) की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें विशेष कार्य बल (अभियान) के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। फिलहाल वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 के समादेष्टा के पद पर थे। उन्हें विशेष कार्य बल (अभियान) के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?