नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट ( NEET ) यूजी रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है, जिसमें इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला। नीट यूजी 2025 के नतीजों के एनालिसिस से पता चलता है कि इस साल किसी भी स्टूडेंट ने 700 से अधिक अंक प्राप्त नहीं किए हैं, जबकि पिछले साल यानी 2024 में 350 से ज्यादा छात्र 700+ स्कोर करने में सफल हुए थे। इस बार की परीक्षा को अब तक की सबसे कठिन नीट परीक्षा माना जा रहा है।
नीट यूजी 2025 को टॉप करने वाले टॉप टेन अभ्यर्थियों की बात करें तो राजस्थान के महेश कुमार ने देशभर में पहले स्थान हासिल किया है। मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है। महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। दिल्ली के मृणाल किशोर झा ने चौथा स्थान हासिल किया है। दिल्ली की अविका अग्रवाल ने पांचवां स्थान हासिल किया है। गुजरात के जेनिल विनोदभाई भायानी ने छठा स्थान हासिल किया है। दिल्ली के केशव मित्तल ने सातवां स्थान हासिल किया है। महाराष्ट्र की झा भाव्या चिराग ने आठवां स्थान हासिल किया है। दिल्ली के हर्ष केदावत ने नौंवा स्थान हासिल किया है। महाराष्ट्र के आरव अग्रवाल ने दसवां स्थान हासिल किया है।
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे के रहने वाले महेश कुमार ने नीट( NEET ) यूजी 2025 परीक्षा में 720 में से 686 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉप किया है। उनके पिता रमेश कुमार और मां हेमलता दोनों सरकारी शिक्षक हैं और वर्तमान में डबलीराठान गांव में निवास करते हैं।
मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने 682 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की। उत्कर्ष ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई को लेकर खुद पर कभी अधिक दबाव नहीं डाला, लेकिन रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करते थे। वे सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते थे और खेल के लिए भी समय निकालते थे। इंदौर के रहने वाले उत्कर्ष ने हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी की और उनका मानना है कि मेहनत के साथ एक सटीक टाइम टेबल भी सफलता की कुंजी है।
नीट( NEET ) यूजी 2025 के नतीजों के अनुसार, इस वर्ष कुल 22,76,069 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 22,09,318 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 66,751 उम्मीदवार परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस साल कुल 12,36,531 उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा पास की है।नीट यूजी 2025 में केवल 1332 उम्मीदवारों को 600 से ऊपर अंक प्राप्त हुए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?