अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) ने रविवार को दावा किया कि वह भारत और पाकिस्तान की तरह इजराइल ( Israel ) और ईरान ( Iran ) के बीच भी शांति ला सकते हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान और इस्राइल को समझौता करना चाहिए और वे समझौता करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान को समझौता के लिए राजी किया था।
ईरान ( Iran ) ने पिछले 3 दिनों से जारी संघर्ष के बीच रविवार शाम को फिर से इजराइल की ओर कई मिसाइलें दागीं। जवाब में इजराइल ने भी तेहरान में हवाई हमले किए। वहां कई बार धमाकों की आवाज सुनाई दी। आसमान में धुएं का गुबार दिखा।
इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि दोनों देशों के बीच जल्द ही समझौता होगा। साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने में फिर से अपनी भूमिका का जिक्र किया।
ट्रम्प ने लिखा, ‘इजराइल और ईरान( Iran ) को डील करनी चाहिए, और डील होगी, जैसी मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच करवाई थी। मैंने सर्बिया और कोसोवो, मिस्र और इथियोपिया सहित कई देशों के बीच टकराव रोका। मैं बहुत कुछ करता हूं, लेकिन क्रेडिट नहीं मिलता। हालांकि, ठीक है, लोग समझते हैं।’
इजराइल और ईरान के बीच शुक्रवार रात से टकराव शुरू हुआ था। इजराइली हमले से ईरान में अब तक 138 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और 20 से ज्यादा ईरानी कमांडर्स शामिल हैं। 350 से ज्यादा लोग घायल हैं।
वहीं, ईरान( Iran ) ने भी इजराइल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इसमें 14 इजराइली मारे गए हैं और 380 घायल हैं। इजराइल ने ईरान के तेहरान और बुशहर में ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी समेत कई ठिकानों पर हमले किए हैं।
इजराइली पीएम नेतन्याहू ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि ट्रम्प ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई पर हमले की प्लानिंग को वीटो कर दिया है। उन्होंने फॉक्स न्यूज से कहा कि ऐसी कई झूठी खबरें आती हैं। दरअसल इसे लेकर कोई बात हुई ही नहीं। मैं इस पर कोई बयान नहीं दूंगा।
इजराइली आर्मी ने दावा किया है कि उसने पूर्वी ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक रिफ्यूलिंग प्लेन पर हवाई हमला किया है। इजराइली सेना के मुताबिक, लड़ाई शुरू होने के बाद यह उनका सबसे दूर किया गया हमला है। ईरान में यह जगह इजराइल से लगभग 2,300 किलोमीटर से दूर है। हवाई हमले के बाद मशहद एयरपोर्ट पर आग लग गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?