उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ( Khwaja Moinuddin Chishti Language University) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के निरीक्षण में बी प्लस-प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय ने पहली बार नैक की ग्रेड हासिल की है।
भाषा विश्वविद्यालय राजधानी में नैक की ग्रेडिंग वाला हासिल करने वाला दूसरा राज्य विवि बन गया है। अभी तक लविवि के पास ही नैक की ग्रेड थी। लखनऊ विश्वविद्यालय को नैक से सर्वोच्च ए प्लस-प्लस ग्रेड हासिल है।
जून के पहले सप्ताह में नैक की ये ने निरीक्षण किया था। यह निरीक्षण प्रशासनिक दक्षता, आधारभूत संरचना, शिक्षण विधियों, शोध कार्यों, नवाचार, विश्वविद्यालय कल्याण, सामाजिक गतिविधियां और समग्र विकास पर केंद्रित था। इसके आधार पर टीम ने अपनी ग्रेड दी है। विश्वविद्यालय को सीजीपीए मूल्यांकन के आधार पर 2.86 अंक हासिल हुए हैं।
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ( Khwaja Moinuddin Chishti Language University)विश्वविद्यालय के कुलपति ( Vice-Chancellor ) प्रो. अजय तनेजा (Prof. Ajay Taneja ) ने कहा कि भाषा विश्वविद्यालय के लिए नैक पीयर टीम का निरीक्षण विश्वविद्यालय परिवार के लिए आत्मविश्लेषण का अवसर रहा। नैक पीयर टीम से मिले सुझावों का पालन करते हुए हम अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाएंगे।
कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि शोध व शिक्षक-छात्र औसत में कम नंबर मिलने की वजह से ग्रेड में नुकसान हुआ है। हालांकि ग्रेडिंग से संतुष्ट होने की बात कही। कुलपति के मुताबिक वर्ष 2018 में यहां पीएचडी की शुरुआत हुई। इसलिए शोध में विवि की स्थिति कमजोर रही। उनके मुताबिक विवि ने नैक की ग्रेडिंग हासिल की है, यह भी उपलब्धि है। इसमें लगातार सुधार किया जाएगा।
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ( Khwaja Moinuddin Chishti Language University) के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के निदेशक प्रो. सोबान साईद ने कहा कि यह विश्वविद्यालय परिवार की मेहनत का नतीजा हैl भाषा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने कहा कि नैक ग्रेडिंग ने भाषा विश्वविद्यालय को पूर्णतः का दर्जा दिलाया है। हम इसमें सुधार करेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?