हरियाणा (Haryana ) की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी (model Sheetal alias Simmi Chaudhary ) की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया गया। पुलिस को हत्या के करीब 30 घंटे बाद सोनीपत के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल से उसका शव मिला। हाथ और छाती पर बने टैटू से शीतल की पहचान हुई।उसके गले व हाथों पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले में शीतल के इसराना निवासी दोस्त सुनील को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि शीतल (24) (model Sheetal )हरियाणवी संगीत उद्योग में काम करती थी। वह बहन नेहा के साथ पानीपत में रहती थी और 14 जून को शूटिंग के लिए गई थी, पर लौटी नहीं। इसके बाद नेहा ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। खांडा के ग्रामीणों ने रविवार रात वाटर चैनल में युवती का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। बाद में शव की शिनाख्त शीतल के रूप में हुई।
आरोप है कि हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी (model Sheetal alias Simmi Chaudhary ) की उसी के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। पुलिस को मॉडल का शव करीब 30 घंटे बाद सोनीपत जिले के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल में मिला है। उसके गले पर चाकू से कट के निशान मिले हैं। शीतल शनिवार को शूटिंग के लिए पानीपत अहर गांव गई थी। उसके वापस न आने पर बहन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
घटना के तार शनिवार को दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार से जुडे हैं। प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी सुनील ने शीतल (model Sheetal ) की हत्या कर शव का नहर में फेंक दिया था। बाद में हत्या को हादसा दिखाने के लिए अपनी कार को भी नहर में गिरा दिया था और खुद तैरकर बाहर आ गया था। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?