उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra ) में खेरागढ़ के गांव मठ भवनई में छत पर सो रही एक महिला और उसके दो बच्चों को सर्प ने काट ( snake bit ) लिया। सर्प के काटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।
जानकारी के अनुसार जगनेर थाना क्षेत्र के गांव मठ भवनई में बीती रात को विमलेश पत्नी मानपाल गोस्वामी मकान की छत पर अपने दो बेटों रामू (5) और कान्हा (8) के साथ सोई हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे महिला और दोनों बच्चों को सांप ने काट( snake bit ) लिया।
महिला ने सांप के काटे( snake bit ) का आभास होने पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन महिला को जगनेर सीएचसी ले गए, जहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार है।
इसी दौरान बच्चे देर तक नहीं जागे तो परिजनों को अटपटा लगा। परिजनों ने छत पर पहुंचकर बच्चों को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नींद से नहीं जागे। परिजन राजकुमार और राहुल गोस्वामी ने बताया कि बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मां और बच्चों को काटने वाले सर्प को सपेरों की मदद से परिवार के लोगों द्वारा आसपास ढूंढ़ लिया गया। जानकारों ने बताया कि सर्प के काटते ही महिला की नींद नहीं खुलती तो उसकी मौत भी हो सकती थी। बच्चों के मामले में किसी को उनके काटने की भनक नहीं लगी। बच्चे रोजाना देर तक सोते थे। इसलिए किसी को शक नहीं हुआ।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?