उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra ) शहर के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के शाहदरा फ्लाईओवर के बराबर में फिरोजाबाद की ओर से आम लेकर आ रही मैक्स गाड़ी मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को कुचलने के बाद पलट गयी जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी है।हादसा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा में बुधवार सुबह हुआ।
आगरा ( Agra ) हादसे में वॉक कर रहे 55 वर्षीय राजेश, 65 वर्षीय हरीबाबू और रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी में ही फंस गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को हटा कर यातायात शुरू करवाया। इस हादसे में परिचालक की हालत गंभीर बनी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैक्स गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी इतनी तेजी से पलटी कि सड़क किनारे बैठे लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला।
हादसे के बाद मैक्स गाड़ी का ड्राइवर स्टीयरिंग और बोनट के बीच फंस गया। वह एक घंटे तक तड़पता रहा। किसी तरह पुलिस और स्थानीय लोगों ने मैक्स को काटकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे में आगरा ( Agra ) शहर के शाहदरा निवासी 65 वर्षीय राजेश पुत्र लाखन सिंह, 60 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बुद्धराम, 63 वर्षीय हरीबाबू पुत्र स्व. धुरीलाल, वहीं गाड़ी चालक कृष्णा की मौत हो गई। वहीं गाड़ी का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए एसएन अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान हादसा स्थल पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत