भारत के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) और क्रोएशिया (Croatia) के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच की मौजूदगी में आज जाग्रेब में भारत और क्रोएशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। यह भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया यात्रा है, जिसे दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं क्रोएशिया (Croatia) के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच और यहां की सरकार का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे इतनी गर्मजोशी और स्नेह से इस खूबसूरत भूमि पर स्वागत किया।’ उन्होंने यह भी कहा कि भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, कानून का राज, बहुलवाद जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हुए हैं।
पीएम मोदी ने बताया कि भारत के सागरमाला प्रोजेक्ट के तहत पोर्ट मॉडर्नाइजेशन, तटीय क्षेत्रों का विकास और मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में क्रोएशियाई कंपनियों के लिए बड़े अवसर हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत क्रोएशिया के साथ अपने अंतरिक्ष अनुभव साझा करेगा और शैक्षणिक संस्थानों के बीच अनुसंधान और सहयोग को बढ़ावा देगा।
पीएम मोदी ने बताया कि जाग्रेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर की अवधि को 2030 तक बढ़ा दिया गया है और आने वाले पांच वर्षों के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम भी तैयार किया गया है। इसके अलावा, एक मूवमेंट एग्रीमेंट भी जल्द पूरा होगा जिससे दोनों देशों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हम सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली शक्तियों का विरोधी है। 22 अप्रैल को भारत में हुए आतंकी हमले पर संवेदनाओं के लिए, हम प्रधानमंत्री और क्रोएशिया(Croatia) सरकार के हार्दिक आभारी हैं। ऐसे कठिन समय में हमारे मित्र देशों का साथ हमारे लिए बहुत मूल्यवान था। हम दोनों सहमत है कि आज के वैश्विक वातावरण में भारत और यूरोप की साझेदारी बहुत महत्व रखती है।
ईयू के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में क्रोएशिया (Croatia) का समर्थन और सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम दोनों इस बात का समर्थन करते हैं कि यूरोप हो या एशिया, समस्याओं का समाधान रणभूमि से नहीं निकल सकता। डायलॉग और डिप्लोमेसी ही एकमात्र रास्ता है। किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान आवश्यक है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?