रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को प्रबंध निदेशक सिडकुल व महानिदेशक उद्योग बनाया गया है। उनकी जगह एमडी सिडकुल प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का डीएम बनाया गया है। उत्तरकाशी के डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता व निदेशक उरेडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनकी जगह अपर सचिव बाल विकास व निदेशक खेल प्रशांत कुमार आर्या को जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ( IAS officers )की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण फेरबदल हुआ है।मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को जलागम विभाग से मुक्त कर दिया गया है। आईएएस सचिन कुर्वे से सचिव पर्यटन, सीईओ पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी ले ली गई है। सचिव वित्त दिलीप जावलकर से सहकारिता हटाते हुए जलागम विभाग दिया गया है। सचिव पशुपालन एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सहकारिता विभाग सौंपा गया है। सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज पांडे से श्रम विभाग हटा दिया गया है।
31 आईएएस अफसरोंकी ( 31 IAS officers )तबादला सूची में सचिव पंचायती राज चंद्रेश यादव से शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी हटाकर आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव वित्त डॉ.वी षणमुगम से निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी हटा दी गई है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार से सिंचाई और लघु सिंचाई हटा दिया गया।
वहीं, सचिव डॉ. नीरज खैरवाल से समाज कल्याण विभाग हटाते हुए भाषा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव नियोजन श्रीधर बाबू अद्दांकी को समाज कल्याण और श्रम विभाग सौंपा गया है। सचिव युगल किशोर पंत से भाषा और स्वजल हटाते हुए उन्हें सिंचाई, लघु सिंचाई दिया गया है। सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल से अल्पसंख्यक कल्याण हटाते हुए पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है। आईएफएस पराग मधुकर धकाते से जलागम हटाते हुए उन्हें विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है। अपर सचिव सोनिका से सहकारिता, नागरिक उड्डयन, सीईओ यूकाडा की जिम्मेदारी हटा दी गई है। अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरू से ऊर्जा हटाते हुए बाल विकास एवं महिला कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपर सचिव हिमांशु खुराना से पीएमजीएसवाई के सीईओ की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला से शिक्षा हटाते हुए शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस दीप्ति सिंह को श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए महानिदेशक शिक्षा बनाया गया है। दिवेश शाशनी को सीडीओ अल्मोड़ा से हटाकर सीडीओ ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय सेवा के अधिकारी अपर सचिव श्याम सिंह को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के साथ सैनिक कल्याण भी दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?