राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग (Radhasoami Satsang Sabha Dayalbagh) के मीडिया प्रभारी रहे डॉ एस के नैयर (Dr. S. K. Nair) का आज दयालबाग के सरन आश्रम हॉस्पिटल में निधन हो गया वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे।उनके परलोक गमन से राधास्वामी मत से जुड़े सत्संगियों में शोक की लहर है।आगरा में दयालबाग के टेनरी स्थित श्मशान घाट पर शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
श्री एस. के. नैयर (Dr. S. K. Nair)का (जन्म: 10 दिसम्बर 1947) को हुआ था।उन्होंने ने बीएससी इंजीनियरिंग (इंजीनियरिंग कॉलेज, दयालबाग वर्तमान दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट) तथा एम.ई. मेकैनिकल इंजीनियरिंग (रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज वर्तमान मेँ आई.आई.टी. रुड़की) से शिक्षा प्राप्त की थी।
श्री एस. के. नैयर (Dr. S. K. Nair) ने 1970 से 2009 तक उन्होंने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में शिक्षक के रूप में किया सेवाएँ दीं। मई 2002 से आपने होम्योपैथी चिकित्सा का अभ्यास प्रारंभ किया, जो अब तक जारी रहा।साथ ही, राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग (Radhasoami Satsang Sabha Dayalbagh) के मीडिया ऑफिसर के रूप में वर्ष 2024 तक सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग का एक महत्वपूर्ण स्थान है, और यह 1915 में स्थापित किया गया था. 1910 से, राधास्वामी सत्संग सभा इसकी मुख्य कार्यकारी समिति रही है।
इसे धर्मार्थ सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था। राधा स्वामी संप्रदाय की शिक्षाएं शिव दयाल सिंह की शिक्षाओं पर आधारित हैं। वर्तमान में, राधा स्वामी सत्संग सभा के आध्यात्मिक प्रमुख प्रेम सरन सत्संगी हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?