उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के शिकोहाबाद में दोहरे हत्याकांड और हाल ही में घर के बाहर सो रही वृद्धा के साथ लूटपाट करने के 50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, आठ जिंदा कारतूस और खून लगा हुआ पाना भी बरामद किया है।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि राजू खान पर डीआईजी रेंज आगरा की ओर से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश राजू खान एटा रोड के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।
खुद को घिरता देख राजू खान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश को कमर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी। वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजू खान को मृत घोषित कर दिया।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के थाना क्षेत्र के अंतर्गत वंशीनगर बुढ़रई रोड पर पांच मार्च की रात घर के बाहर खाली प्लॉट में सो रहे डीपीआरओ के सेवानिवृत चालक मुन्नालाल और उनकी पत्नी मिथलेश देवी के साथ लूटपाट करते हुए आरोपी ने उन्हें मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया था। घटना के कुछ समय बाद ही दंपती की मृत्यु हो गई थी। घटना को अंजाम देकर बदमाश पिछले चार माह से लगातार फरार चल रहा था। बदमाश पर डीआईजी रेंज आगरा ने 50 हजार रुपयों का इनाम भी घोषित किया हुआ था।
अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव मलिखानपुर नई आबादी में टावर के समीप घर के बाहर सो रही वृद्धा पूरन देवी उर्फ सूरजमुखी के साथ भी इस बदमाश ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। वृद्धा अचानक हुए हमले में गंभीर घायल हो गई थी। जिसका उपचार चल रहा था।
दि0 04/05-03-25 को दम्पती की नृशंस हत्या करने व दि0 15-06-25 को वृद्धा के साथ लूटपाट हत्या का प्रयास करने में वांछित 50 हजार रुपये के इनामिया अभि0 राजू खान की पुलिस मुठभेड़ में, दौराने उपचार मृत्यु होंने के सम्बन्ध में SSP FRZ द्वारा दी गयी बाइट @dgpup @Uppolice @adgzoneagra pic.twitter.com/uPSWmn6YKf
— Firozabad Police (@firozabadpolice) June 20, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?