उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले में चलती ट्रेन में सीट के विवाद में एक युवक दीपक यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से बागपत आ रहा था। फखरपुर स्टेशन के पास सीट पर बैठने को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद 15 से 20 लोगों ने मिलकर उसे लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा।
बागपत (Baghpat) से 10 किमी पहले खेकड़ा स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो आरोपी उतरकर भाग गए। ट्रेन में सवार युवक के एक साथी ने जीआरपी और परिवार को सूचना दी। दीपक को ट्रेन से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दीपक दिल्ली में नौकरी करता था और हर शुक्रवार दिल्ली से बागपत अपने घर आता था। घटना शुक्रवार की है, लेकिन इसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। 2 दिन पहले झांसी में वंदे भारत एक्सप्रेस में भी मारपीट हुई थी।
बागपत (Baghpat) के खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला अहिरान निवासी ऋषि यादव का बेटा दीपक (39) दिल्ली की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। शुक्रवार देर रात वह ड्यूटी के बाद दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहा था। फखरपुर स्टेशन के पास दीपक का सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोकल युवकों से विवाद हो गया।
इसके बाद 15 से 20 लोगों ने उस पर लात-घूसों और बेल्टों से हमला कर दिया। ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर हटा दिया। आरोपियों ने फखरपुर से खेकड़ा स्टेशन तक, यानी करीब 10 किलोमीटर तक दीपक को पीटा।
ट्रेन में मौजूद एक यात्री दीपक को पहचानता था। उसने दीपक के घरवालों को फोन करके सूचना दी। दीपक परिवार का इकलौता लड़का था। 12 साल पहले दीपक की सावित्री से शादी हुई थी। दीपक के दो बच्चे हैं। 11 साल की बेटी आयुषी और ढाई साल का बेटा अविरल। एक बहन पल्लवी है। उसकी शादी हो गई है। दीपक करीब 15 साल से दिल्ली के भगीरथ पैलेस में झूमर के शोरूम में काम करता था।
घटना से जुड़े 3 वीडियो सामने आए हैं। इसमें कोच के भीतर अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है। 15 से 20 लोग एक युवक को पीट रहे हैं। जबकि एक महिला और कुछ अन्य यात्री उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरा वीडियो भी ट्रेन के अंदर का है, जिसे दूसरी सीट पर बैठे यात्री ने बनाया है। उसमें भी हमलावर दीपक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि तीसरा वीडियो 2 से 3 सेकेंड का है, इसमें मारपीट के बाद आरोपी ट्रेन से कूदकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
दीपक के पड़ोसी राजवीर सिंह ने बताया- दीपक हर शुक्रवार को घर आता था, शनिवार-रविवार रुकता था। सोमवार सुबह फिर दिल्ली चला जाता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। 10 दिन पहले उसके कुछ साथियों का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। हालांकि, दीपक इसमें शामिल नहीं था, लेकिन उन्हीं लोगों ने दीपक की हत्या की है।
घटना वाले दिन यानी शुक्रवार को दीपक के साथ दिल्ली की भागीरथ पैलेस में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करने वाले लोग फखरपुर स्टेशन पर उतर गए थे। वह अकेला रह गया था। खेकड़ा स्टेशन पहुंचने से पहले ही 15 से 20 लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो दीपक मृत अवस्था में मिला।
भयानक-
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक पैसेंजर ट्रेन में भीड़ के सामने एक व्यक्ति की हत्या।सीट को लेकर हुए मामूली विवाद पर हत्या pic.twitter.com/CDGxwHfTfH— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) June 21, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?