Tuesday, June 23, 2026

News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :आगरा में एटीएम से 500 रुपए की जगह निकले 1100 रुपए, लोगों की लगी भीड़, पुलिस ने पहुंचकर शटर किया बंद

Rs 1100 came out from ATM instead of Rs 500 in Agra

 (  के   ( Agra  ) शहर के मलपुरा के नगला बुद्धा में एटीएम से ज्यादा रुपए निकलने का मामला सामने आया है। एटीएम से 500 रुपए निकालने पर 11 सौ रुपए निकल रहे थे। इसकी जानकारी होने पर रुपए निकालने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

आगरा ( Agra  ) शहर के  करीब 50 से 60 लोगों ने रुपए निकाल भी लिए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने एटीएम को बंद कराया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ। 1100 रुपए निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है।

नगला बुद्धा के पास वन इंडिया का एटीएम है। शनिवार शाम को कुछ लोग एटीएम से रुपए निकालने गए। उन्होंने 500 रुपए निकाले तो 1100 रुपए निकले। उनको कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने दोबारा 500 रुपए निकालने का विकल्प चुना तो फिर से 1100 रुपए निकले। उन्होंने ये बात अपने मिलने वालों को बताई।

इसके बाद तो एटीएम पर रुपए निकालने की भीड़ लग गई। लोग 500 रुपए निकालने लगे। हर कोई 1100 रुपए लेकर जाने लगा। जिन्होंने 500 रुपए से ज्यादा का विकल्प चुना, उसको ज्यादा अमाउंट नहीं मिली।

एटीएम से रुपए निकालने  ने बताया कि उसने एटीएम में रुपए निकालने के लिए 500 रुपए के विकल्प को चुना था। इसके बाद 1100 रुपए निकले। उसके एकाउंट 500 रुपए ही कटे। बताया गया कि करीब 50 से ज्यादा लोग 500 रुपए निकालकर 1100 रुपए ले गए।

आगरा ( Agra  ) शहर के इस एटीएम के बाहर भीड़ लग गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मलपुरा पुलिस एटीएम पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक से 500 रुपए निकलवा कर देखे तो उसके भी 1100 रुपए निकले। इसके बाद पुलिस ने सभी को एटीएम से बाहर कर शटर गिरा दिया।

Rs 1100 came out from ATM instead of Rs 500 in Agra

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com