Tuesday, June 23, 2026

News, World

Trinidad-Tobago:प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को  त्रिनिदाद-टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमत्री ने संसद की संयुक्त सभा को किया संबोधित

PM Modi becomes first foreign leader to receive Trinidad and Tobago’s highest civilian honour

  ( ) को शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो  (Trinidad and Tobago )के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी वैश्विक नेतृत्व क्षमता, भारतीय प्रवासी समुदाय से गहरे जुड़ाव और कोविड-19 महामारी के दौरान मानवीय प्रयासों के लिए दिया गया। बता दें कि पीएम मोदी फिलहाल पांच देशों के दौरे पर हैं और त्रिनिदाद और टोबैगो की यह दो दिन की यात्रा उनका दूसरा पड़ाव है। वहीं सम्मान मिलने के बाद उन्होंने कहा, ‘त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होकर मैं गौरवान्वित हूं। मैं यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वीकार करता हूं।’

त्रिनिदाद और टोबैगो  (Trinidad and Tobago )की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर ने गुरुवार को इस सम्मान की घोषणा की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को दोनों देशों के बीच साझा गौरव और ऐतिहासिक संबंध का प्रतीक बताया। यह प्रधानमंत्री मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली यात्रा है। साथ ही यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की वर्ष 1999 के बाद इस देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू, प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, सरकार और त्रिनिदाद और टोबैगो के अद्भुत लोगों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया। यह सम्मान हमारे दोनों देशों के बीच शाश्वत मित्रता का प्रतीक है। हर कदम पर, कोई भी हमारे देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव देख सकता है। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि यह सम्मान पहली बार किसी विदेशी नेता को दिया गया है। यह सम्मान त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ संबंधों को गहरा करने के हमारे संकल्प को मजबूत करेगा।’त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद की संयुक्त सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सदस्यों का अभिवादन किया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने घाना की यात्रा की थी, जहां उन्हें ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ नाम के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, घाना की तरफ से दिया गया सम्मान पीएम मोदी को उनके ‘श्रेष्ठ राजनयिक नेतृत्व और प्रभावशाली वैश्विक भूमिका’ के लिए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत के साथ-साथ वैश्विक मंच पर उनके नेतृत्व को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels