हरियाणा के गुरुग्राम ( Gurugram ) के सेक्टर-57 स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव( Radhika Yadav) को उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने गोली मार दी।
राधिका यादव ( Radhika Yadav) को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त पूर्व, प्रबन्धक थाना सेक्टर-56, एफएसएल, सीन-ऑफ-क्राइम व फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल व मृतका के शव का निरीक्षण करने उपरान्त शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखवाया गया।
मृतका की पहचान राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जोकि अपने परिवार के साथ सेक्टर-57 में रहती थी। मृतका राधिका( Radhika Yadav) एक टेनिस अकेडमी चलाती थी और उसके पिता (आरोपी) टेनिस अकेडमी चलाने की बात से खुश नही थे, मृतका के साथ टेनिस अकेडमी चलाने को बात पर हुए विवाद के चलते गुरुवार को राधिका यादव के पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसको तीन गोली उसकी पीठ में मार दी। घटना के बाद राधिका को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को निजी अस्पताल से युवती को गोली लगने की सूचना मिली तो सेक्टर-56 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत खिलाड़ी राधिका के पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?