उत्तर प्रदेश में गोरखपुर (Gorakhpur ) के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार के सुबह कॉलेज परिसर में बने आवास में एनेस्थीसिया विभाग के अबीशो डेविड (Dr. Abisho David ) की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। डॉक्टर केरल निवासी हैं और यहां एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट में जूनियर रेजिडेंट के रूप में कार्यरत थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल वार्डन डॉ. सुरेंद्र कुमार ने गुलहरिया थाने में शिकायत दी। इसमें कहा गया है कि डॉ. अबीशो गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई कर रहे थे। सितंबर में लास्ट सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी, जिसकी वह तैयारी कर रहे थे।
डॉक्टर अबीशो डेविड(Dr. Abisho David ) गुरुवार को रात 11 बजे हॉस्टल के ही दो दोस्तों के साथ कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। भूख लगने पर बाहर निकलकर खाना खाया। इसके बाद फिर रूम पर लौटे। दोनों दोस्तों के साथ रात 2 बजे तक पढ़ाई की। हॉस्टल के दोनों दोस्तों ने बताया- तब तक सब कुछ ठीक था
।पुलिस जब हॉस्टल के कमरे के अंदर पहुंची, तो डॉक्टर की बॉडी बेड पर ऐसे पड़ी थी, जैसे वह बैठे हों और फिर पीछे की तरफ लेट गए हों। बॉडी पर टी-शर्ट और निकर थी। बेड पर कोई और सामान नहीं मिला। कमरे की एक दीवार पर एक स्टिकर लगा था। लिखा था- बी देन योर एक्सक्यूज…। कमरे के एक कोने में टीवी, प्रेस और नॉर्मल इस्तेमाल में आने वाला सामान था। अलमारी के अंदर मेडिकल का स्टडी मटेरियल रखा था। Dr. Abisho David committed suicide in BRD Medical College, Gorakhpur


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?