हरियाणा (Haryana ) के नूंह( Nuh ) में कल होने वाली ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इस दौरान बल्क SMS की सेवाएं भी सस्पेंड रहेंगी। यह आदेश 13 जुलाई की रात 9 बजे से 14 जुलाई रात 9 बजे तक यानी 24 घंटे के लिए लागू रहेंगे।
हालांकि इस दौरान बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से जुड़ी SMS सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के मुताबिक कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यह आदेश दिए गए हैं।
सरकार के इस आदेश से पहले नूंह में रविवार को डीजल से भरी 87 कैन बरामद की गईं। इन्हें पेट्रोल पंप पर भरवाया जा रहा था। पुलिस ने पेट्रोल पंप के मैनेजर जितेंद्र, सेल्समेन आमिर और उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के रहने वाले सूर्य प्रकाश उर्फ सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में वह इसके बारे में कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। नूंह( Nuh ) के डीएसपी देवेंद्र सिंह ने इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा के कारण खुले में डीजल-पेट्रोल बेचने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
वहीं सरकार ने हिंसा के आरोपी रहे फरीदाबाद के हिंदू संगठन के नेता बिट्टू बजरंगी के भी यात्रा में शामिल होने पर रोक लगा दी है। नूंह प्रशासन ने उसे इजाजत नहीं दी है। जिसको लेकर बिट्टू बजरंगी ने हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर रखी है।
बता दें कि साल 2023 में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान नूंह नूंह( Nuh ) में हिंसा हो गई थी। जिसमें 7 लोगों की मौत भी हुई थी। इसके बाद कल (14 जुलाई) को होने वाली यात्रा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सरकार के ये आदेश आए हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini ) ने यात्रा के रूट पर आने वाली मीट की दुकानें और मीट की फैक्ट्री भी बंद रखने के ऑर्डर जारी किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से ढ़ाई हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा इस बार नाके भी बढ़ाए गए हैं।
नूंह में सोमवार को होने वाली ब्रजमंडल यात्रा को लेकर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। विभिन्न स्थानों से नूंह आने वाले भारी वाहनों को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने के बाद ही नूंह लाने को कहा गया है। यात्रा के दौरान उन्हें नूंह में एंट्री की परमिशन नहीं मिलेगी। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। नूंह नूंह( Nuh ) में सुरक्षा के लिए घुड़सवार पुलिस भी तैनात की गई है। इसके अलावा पुलिस के साइबर सैल नूंह में होने वाली ऑनलाइन व खासतौर पर सोशल मीडिया एक्टिविटीज पर नजर रख रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?