पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री पुसापति अशोक गजपति राजू को सोमवार को गोवा ( GOA ) का राज्यपाल (Governor)और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रोफेसर अशीम कुमार घोष हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। नियुक्तियां उनके संबंधित पदों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।
कविंदर गुप्ता जम्मू-कश्मीर से आने वाले एक प्रमुख भाजपा नेता हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के भी लंबे समय से सदस्य हैं। वे लगातार तीन बार (2005-2010) जम्मू के मेयर चुने गए। यह शहर में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
तेलुगू देशम पार्टी से ताल्लुक रखने वाले पीए गणपति राजू गृह 2018 से मामलों की स्थायी समिति के सदस्य हैं। इसके अलावा वे 27 मई 2014 से 10 मार्च 2018 तक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (नागरिक उड्डयन) रहे। मई 2014 में वे 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। 1999 से 2004 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री रहे। 1994 से 1999 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार में वाणिज्यिक कर, वित्त एवं विधायी मामलों के कैबिनेट मंत्री रहे। 1985 से 1989 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री (कैबिनेट मंत्री) रहे। 1983 से 1985 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार में वाणिज्यिक कर मंत्री (कैबिनेट मंत्री) रहे। 1978 से 2014 के बीच वे सात बार आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे।
प्रो. अशीम कुमार घोष एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद हैं। वे पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 1944 में हावड़ा में जन्मे घोष ने कोलकाता के विद्यासागर कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बाद में वे कई वर्षों तक राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रहे। प्रो. घोष 1991 में भाजपा में शामिल हुए। वे 1999 से 2002 तक पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बंगाल में पार्टी की जमीनी स्तर पर उपस्थिति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 2003 से 2005 तक त्रिपुरा के लिए भाजपा का पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?