पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के आईआईटी खड़गपुर( IIT-Kharagpur ) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, पिछले 7 महीनों में यहां 4 छात्रों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को एक और छात्र का फंदे से लटका शव मिला। मृतक छात्र की पहचान ऋतोम मंडल (21) के रूप में हुई है, छात्र आईआईटी परिसर स्थित राजेंद्र प्रसाद हॉल के कमरा नंबर 203 में रहता था,उसका शव उसी कमरे से बरामद किया गया।21 साल का मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्टूडेंट ऋतोम मंडल कोलकाता का रहने वाला था।
ऋतोम मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में चौथे वर्ष का छात्र था। बताया गया कि शुक्रवार सुबह जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो हॉल में रहने वाले अन्य लोगों ने प्रबंधन को इसकी सूचना दी। सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिलने पर आईआईटी अधिकारियों ने हिजली पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस जब पहुंची और उसका कमरा खोला, तो छात्र पंखे से लटका हुआ था और उसके गले में तौलिया बंधा था, उसे परिसर स्थित बीसी रॉय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, छात्र लंबी छुट्टियों के बाद कैंपस आया था। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं लग रही थी, पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही इस केस की रिपोर्ट सभी के सामने लाई जाएगी।
इस घटना के साथ, इस साल आईआईटी खड़गपुर ( IIT-Kharagpur )में अप्राकृतिक छात्रों की मौतों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इससे पहले, 4 मई को सिविल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र मोहम्मद आसिफ कमर का शव फंदे से लटका मिला था। वहीं इसी साल 12 जनवरी और 21 अप्रैल को दो अन्य छात्रों के शव बरामद हुए थे। कुल मिलाकर बीते सात महीनों के भीतर, चार छात्रों की अप्राकृतिक मौतों ने आईआईटी खड़गपुर में खलबली मचा दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?