Tuesday, June 23, 2026

INDIA, Jammu & Kashmir, News, Religion

Amarnath Yatra 2025 :अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं आस्था का सैलाब, तीन लाख पार पहुंची दर्शन करने वालों की संख्या

Number of pilgrims cross 3 lakh mark for annual Amarnath Yatra 2025

LG Manoj Sinha   ) के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या रविवार को तीन लाख के आंकड़े को पार कर गई। 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने X पर एक पोस्ट में कहा, “बाबा अमरनाथ जी की कृपा से, पवित्र तीर्थयात्रा आज 3 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।”

अमरनाथ यात्रा ( Amarnath Yatra ) ने अभी आधी अवधि को भी पूरा नहीं किया है और श्रद्धालुओं की संख्या के तीन लाख के करीब पहुंचने से पता चलता है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था को कोई डिगा नहीं पाया है।

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की तरफ से सुबह व शाम को बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा से आरती का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। वहीं, यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से शनिवार सुबह 6,365 तीर्थ यात्रियों का एक और जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ।

इससे पहले, उपराज्यपाल ने मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में यात्रा के बालटाल आधार शिविर का दौरा किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सिन्हा ने बालटाल अस्पताल का भी दौरा किया और वहाँ सुविधाओं का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत की।

उपराज्यपाल ने कैंप निदेशक, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और तीर्थ यात्रियों की सुगम आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए किए गए उपायों पर चर्चा की।

उन्होंने मिट्टी के कटाव को रोकने के उपायों और यात्रियों के लिए आरामदायक प्रवास, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, कनेक्टिविटी, स्वच्छता, जल और बिजली की आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, मौके पर पंजीकरण और अन्य सुविधाओं के लिए की गई अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

उपराज्यपाल ने श्रद्धालुओं और सेवा प्रदाताओं के साथ बातचीत की और उनसे अनुभव साझा किए। उन्होंने किसी भी मौसम की अनिश्चितताओं से निपटने के लिए संबंधित विभागों की तैयारी और प्रतिक्रिया तंत्र का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित उपाय करने का निर्देश दिया।

अनंतनाग में नुनवान-पहलगाम और गांदरबल में बालटाल मार्गों से यह 38 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा ( Amarnath Yatra ) 3 जुलाई को शुरू हुई थी। अब तक 2.90 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। दोनों मार्गों पर यात्रा सुचारू रूप से जारी है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels