Tuesday, June 23, 2026

Crime, Education, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :फिरोजाबाद के स्कूल में होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक ने सातवीं के छात्र को इस क़दर डांटा कि छात्र ने फंदा लगाकर दे दी जान

 (  के   (  )  जिले के  सिरसागंज के थाना अरांव क्षेत्र में होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक ने स्कूल में सातवीं के छात्र को बुरी तरह से डांट दिया। शिक्षक की डांट से छात्र काफी डर गया। छात्र ने घर के कमरे में बंद होकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे जीवित होने की आस में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव वापस ले गए।

फिरोजाबाद ( Firozabad )  जिले के नगला जवाहर निवासी कोमल सिंह का पुत्र सचिन (12) कक्षा सात का छात्र था। छात्र ने सोमवार देर शाम कमरे में बंद होकर फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन ने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि छात्र फंदे से झूल रहा था। यह देख परिजन की चीख निकल गई। बालक को फंदे से उतारकर जीवित होने की आस में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंच गए, लेकिन जब चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया तो सारी आस टूट गई।

परिजन ने बताया कि स्कूल में होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक ने बुरी तरह डांट लगा दी थी। जो उसके मन में बैठ गई थी। छात्र के घर आने के बाद परिजन खेत पर चले गए थे। वापस आकर देखा तो छात्र ने खौफनाक कदम उठा चुका था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले गए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।

फिरोजाबाद ( Firozabad ) के तिलक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आधा घंटा देर से पहुंचने पर दो छात्रों से उठक-बैठक कराई गई और उनकी पिटाई की गई। जानकारी होने पर अभिभावक कॉलेज पहुंचे और नाराजगी जताई। मामले में कॉलेज के प्रधानाचार्य ने जांच बैठा दी है।

Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.