Tuesday, June 23, 2026

Chhattisgarh, INDIA, News

Chhattisgarh :आगरा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वीके सारस्वत बने पंडित सुन्दरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी बिलासपुर के कुलपति

Prof. VK Saraswat

  आगरा के प्रोफेसर डॉ.  वीके सारस्वत ( Prof. VK Saraswat) अब छत्तीसगढ़ में कुलपति होंगे। प्रो. वीके सारस्वत को बिलासपुर के पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।वर्तमान में प्रो. सारस्वत आगरा विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर के निदेशक हैं।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने प्रोफेसर डॉ. विरेन्द्र कुमार सारस्वत ( Prof. VK Saraswat) को पंडित सुन्दरलाल शर्मा (ओपन) विश्वविद्यालय बिलासपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने  डॉ.सारस्वत की नियुक्ति पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 (संशोधन अधिनियम, 2006, 2010 एवं 2019) की धारा 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

उनका कार्यकाल, परिलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। वर्तमान में डॉ. सारस्वत डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

प्रो. सारस्वत ( Prof. VK Saraswat) लंबे समय तक इंजीनियरिंग संस्थान (आईईटी) के निदेशक रहे। उनके नाम 38 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हैं। उन्होंने यूजीसी और एआईसीटीई जैसी राष्ट्रीय एजेंसियों से अनेक प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया है।

प्रो. सारस्वत को शिक्षा क्षेत्र में 30 वर्षों का अनुभव है। वे फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के 10 वर्षों तक डीन, कंप्यूटर साइंस विभाग के 4 साल तक विभागाध्यक्ष, 12 वर्षों तक एकेडमिक काउंसिल के सदस्य, और तीन साल तक एआईसीटीई के सदस्य रहे हैं।

प्रो. वीके सारस्वत ( Prof. VK Saraswat) को मिलाकर पिछले कुछ सालों में चार प्रोफेसर अलग-अलग विश्वविद्यालयों में कुलपति बन चुके हैं। इससे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय  आगरा में प्रति कुलपति रहे प्रो.अजय तनेजा को लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त किया गया था।

उससे पहले प्रोफेसर संजीव कुमार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का कुलपति नियुक्त किया गया था। उन्होंने इसी साल 16 जनवरी को कार्यभार ग्रहण किया था। वे आंबेडकर विश्वविद्यालय में गणित विभाग के प्रोफेसर थे।

2022 में आंबेडकर विश्वविद्यालय के चीफ प्रोक्टर रहे प्रो. मनोज श्रीवास्तव को शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर का कुलपति नियुक्त किया गया थाा।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels