Tuesday, June 23, 2026

Crime, INDIA, Karnataka, News

Karnataka: बंगलूरू में युवक ने की दो मासूम भतीजों की हत्या, तीसरा घायल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कर्नाटक की राजधानी  )के हेब्बागोडी इलाके में शनिवार को एक चाचा ने अपने दो मासूम भतीजों की हत्या कर दी। जबकि तीसरे को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस ने बताया कि आरोपी कासिम मानसिक रूप से अस्थिर है। उसने अपने दो भतीजों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसने नौ, सात और पांच साल के बच्चों पर हथौड़े, छेनी और धातु की छड़ों से हमला किया। वारदात के वक्त बच्चों के माता-पिता काम पर गए हुए थे।

बेंगलुरु( Bengaluru ) के  अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) रमेश बनोठ ने बताया कि कासिम और उसकी मां बच्चों के परिवार के साथ एक ही घर में रहते थे। दोपहर 1.15 से 1.30 बजे के बीच, जब घर पर कोई नहीं था, कासिम ने बच्चों पर हमला किया। उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि कासिम घटना की वजह साफ-साफ नहीं बता रहा है। उसका कहना है कि घर पर उसकी ठीक से देखभाल नहीं हो रही थी। हम उसकी मानसिक स्थिति की जांच कर रहे हैं। बच्चों के रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि कासिम ने बच्चों पर हमला करने से पहले उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। हंगामा सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। आरोपी को बेंगलुरु( Bengaluru ) गिरफ्तार लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.