Tuesday, June 23, 2026

Accident, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :मनसा देवी के बाद अब यूपी में बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने से भगदड़, 2 की मौत, 38 घायल

Two devotees killed,several injured in stampede at a Awshaneshwar Mahadev Temple in Barabanki in Uttar Pradesh

( Uttar Pradesh) के  () जिले के हैदरगढ़ में श्रावण मास के तृतीय सोमवार को अवसानेश्वर महादेव मंदिर (Awshaneshwar Mahadev Temple) में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे टीन शेड में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से भगदड़ मच गई। हादसे में करीब 38 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें दो की मौत हो गई। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के गांव मुबारकपुरा निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य श्रद्धालु की मौत त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर इलाज के दौरान हो गई।

त्रिवेदीगंज सीएचसी पर कुल 10 घायलों को लाया गया, जिनमें पांच को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। वहीं, हैदरगढ़ सीएचसी पर 26 घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  घटना के बाद मंदिर में आए लोग नियमित तरीके से दर्शन-पूजा कर रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार अवसानेश्वर महादेव मंदिर (Awshaneshwar Mahadev Temple) में यह घटना सुबह के तीन बजे करीब की है। आम दिनों में तीन बजे इतनी भीड़ नहीं होती। सावन का सोमवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूट गया। उस समय वहां पर तार टूटने और उसकी वजह से करंट उतर आने की बात फैल गई।

डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया- कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर अवसानेश्वर महादेव मंदिर (Awshaneshwar Mahadev Temple) परिसर के टिन शेड पर गिर गया। इसी कारण करंट फैला और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

बता दें, रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भी भगदड़ मच गई थी। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.