उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar ) के मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi temple ) मार्ग पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। भगदड़ में आठ लोगों की मौत की खबर है।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए।यह मंदिर पहाड़ के ऊपर बना हुआ है और यहां पहुंचने के लिए करीब 800 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं।
एक चश्मदीद ने बताया कि मंदिर पहुंचने के लिए करीब 25 सीढ़ियां बची थीं, तभी हादसा हुआ। रविवार को भीड़ बहुत ज्यादा थी। इस बीच कुछ लोग वहां लगे तार को पकड़कर आगे बढ़े। इस दौरान कुछ तार छिल गए और उनमें करंट आ गया। इससे अफरा-तफरी मच गई और सीढ़ियों पर गिरने से लोग मारे गए। इस हादसे में मरने वाले श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के निवासी हैं। जबकि 40 अन्य घायल हुए हैं। 15 घायलों को ऋषिकेश एम्स में भेजा गया।
मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi temple )मार्ग पर हुई भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए।
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ मच गई। भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। एम्स पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि एम्स में कुल 15 घायल लाए गए थे, जिसमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 10 अभी यहां भर्ती हैं। इनमें दो साल की एक बच्ची, 26 वर्षीय युवती व 56 वर्षीय महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi temple )के महंत हैं। रवींद्र पुरी ने बताया कि यह घटना मंदिर परिसर में नहीं हुई है। मंदिर में आने जाने के 3 रास्ते हैं। जिसमें से एक रास्ते में बारिश के कारण फिसलन हो गई थी। श्रद्धालुओं के फिसलने से अफवाह फैली और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई। इस वक्त मंदिर में हजारों लोग मौजूद हैं।
हरियाली तीज का पर्व होने के साथ रविवार के दिन मनसा देवी मंदिर(Mansa Devi temple ) के दर्शन पूजन के लिए सुबह के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चश्मदीदों के अनुसार सुबह सवा नौ बजे भीड़ में से कुछ लोग मंदिर तक जल्दी पहुंचने के लिए सुरक्षा दीवार के ऊपर चढ़ने लगे। जहां रास्ते के एक हिस्से में लगी दुकानों की तिरपाल की रस्सियां और दुकानों में आ रहे बिजली के तारें भी थी।
शायद तिरपाल की रस्सी के साथ तार भी टूटी। तभी किसी ने ‘करंट’ फैलने की बात कही। फिर 100 मीटर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग सीढ़ियों के रैंप पर फिसलने लगे और मंदिर के गेट की ओर से बेकाबू भीड़ गिरकर पड़े लोगों को कुचलते हुए नीचे की ओर आई। जिसमें यह बड़ा हादसा हुआ।
हालांकि हरिद्वार पुलिस और प्रशासन ने करंट फैलने की खबर को अफवाह करार दिया है। चश्मदीदों के अनुसार मंदिर की ओर जाने और दर्शन करके लौटने का एक ही मार्ग होने से भीड़ अनियंत्रित हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौजूद नहीं दिखी।
हादसे के दौरान ढाई किलोमीटर लंबे मनसा देवी पैदल सीढ़ी मार्ग पर दस हजार से अधिक श्रद्धालु थे। सारे श्रद्धालु जान बचाने को दौड़ते भागते वापस लौटे। जिस स्थान पर भगदड़ हुई, वहां पैदल रास्ता करीब दस फुट चौड़ा है। परंतु पांच फुट पर अतिक्रमण करने वालों ने अपनी दुकानें सजाई हुई हैं। जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बेहद ही कम स्थान है।
मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi temple )हरिद्वार में शिवालिक पहाड़ियों पर बिल्व पर्वत पर स्थित है। यह हर की पौड़ी से लगभग 3 किमी दूर स्थित है और यहां 1.5 किमी की चढ़ाई वाले रास्ते से या रोपवे के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।
इनकी हुई मौत
1- वकील 45
2- आरुष 6 रामपुर मुरादाबाद
3- विशाल 19
4-विपिन 18
5-शांति 60
6- रामभरोसे 65
7- अज्ञात 19
8-विक्की 25


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?