Tuesday, June 23, 2026

Accident, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :मैनपुरी में भीषण कार हादसा,कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Five of family die in road accident in UP’s Mainpuri

Five of family die in road accident उत्तर प्रदेश के   (  )  ज‍िले में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार एक ही पर‍िवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।   

मैनपुरी  ( Mainpuri )  ज‍िले के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर अचानक अनियंत्रित हुई स्विफ्ट कार डिवाइडर पार करते हुए सामने से आते ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।मृतकों में दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) शामिल हैं।

सभी लोग आगरा से जन्मदिन पार्टी कर छिबरामऊ स्थित घर लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगने से एक घंटे तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जाम खुलवाया और आवागमन सुचारू कराया।

दीपक का परिवार मैनपुरी ( Mainpuri )के ही किशनी थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर कैथोली गांव का रहने वाला है। दीपक व उनका परिवार आगरा में भतीजी काव्या चौहान का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। इस दुर्घटना में दीपक की 11 वर्षीय बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मैनपुरी ( Mainpuri )में हुए सड़क हादसे में जिस तरह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, उसे लेकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक्स किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि ये मैनपुरी हादसा अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को समुचित उपचार दिलाया जाए।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels