उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra ) के खेरागढ़ में स्कूल जाते समय रपट पुल पर लगी काई से फिसले साइकिल सवार दो छात्र किवाड़ नदी में गिरकर बह गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद छात्रों को निकाला जा सका, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
आगरा ( Agra ) के जगनेर थाना के बरिगवां बुजुर्ग निवासी राजू का बेटा गोविंदा (15) और तारा सिंह के बेटा जतिन (16) सोमवार सुबह जगनेर स्थित विद्यालय जाने के लिए अलग-अलग साइकिल से निकले थे। जगनेर-बरिगवां बुजुर्ग मार्ग पर किवाड़ नदी पर बने रपट पुल से गुजरते समय काई के कारण फिसलकर नदी में जा गिरे। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक दोनों तेज बहाव में बह गए।
ग्रामीणों ने डूबते छात्रों को बचाने की कोशिश भी की। सूचना पर पहुंची आगरा ( Agra )पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके बाद दोनों छात्रों को बाहर निकाला जा सका। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से दोनों परिवारों में मातम छा गया। एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि दोनों छात्रों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले 20 दिन से रपट पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। काई जमने के कारण राहगीर फिसल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व सिंचाई विभाग के जेई को फोन कर पुलिया का गेट खोलने को कहा था, जिससे पानी रपट से उतर जाए लेकिन उन्होंने गेट खोलने से मना कर दिया। इसके बाद फिसलकर दो छात्रों की जान चली गई। लोगों का कहना है कि उन्होंने 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। प्रधान और ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?