Tuesday, June 23, 2026

Landslide, Nature, News, Uttarakhand

Uttarkashi Cloudburst :उत्तरकाशी में बादल फटने से 20 सेंकड में बाजार तबाह, होटल-घर जमींदोज,कल्प केदार मंदिर भी बहा,हर्षिल हेलिपैड और आर्मी कैंप तबाह,सेना के 10 जवान लापता

Uttarkashi cloudburst havoc

 ( ) में उत्तरकाशी( Uttarkashi )स्थित में  धराली गांव के पास मंगलवार दोपहर को पहाड़ी पर बादल फटने से खीरगंगा नदी में अचानक सैलाब आ गया। मलबे और पानी का बहाव इतना तेज था कि इसकी चपेट में आने से धराली का मुख्य बाजार पूरी तरह तबाह हो गया। इस आपदा में धराली का प्रसिद्ध कल्प केदार मंदिर भी पूरी तरह से मलबे में बह गया है। प्रशासन ने अभी तक चार लोगों के मरने की पुष्टि की है, जबकि 25 से 35 लोग लापता बताए जा रहे हैं।कैंप से 8-10 भारतीय सेना के जवान लापता बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1:50 बजे गांव के ऊपर बादल फटा। इसके बाद महज 20 सेकंड के भीतर खीरगंगा नदी का पानी और मलबा मुख्य बाजार की ओर मुड़ गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ रहे थे, लेकिन इससे पहले कि वह सुरक्षित जगह पर जा पाते सैलाब ने सब कुछ तबाह कर दिया। वहां मौजूद कई होटल, रिसॉर्ट, दुकानें, घर और सेब के बगीचे जमींदोज हो गए। वहां चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते पूरा बाजार मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।

पहले धराली में खीर गंगा में बादल फटने से आए मलबे और पानी के सैलाब ने जनजीवन को तबाह कर दिया। उसके बाद तेलगाड का जलस्तर बढ़ने और मलबा आने से हर्षिल हेलिपैड मलबे में दब गया। सेना कैंप में भी पानी घुस गया। वहीं, कैंप से 8-10 भारतीय सेना के जवान लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना में अपने साथ के लोगों के लापता होने के बावजूद, भारतीय सेना के जवान राहत कार्यों में लगे हुए हैं।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गईं। बचाव दल ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और होटल में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम प्रशांत आर्य और एसपी सरिता डोबाल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन ने हर्षिल में राहत शिविर भी स्थापित किए हैं। डीएम ने बताया कि नुकसान का पूरा आकलन मौके पर पहुंचकर किया जाएगा।

उत्तरकाशी ( Uttarkashi )के धराली में बादल फटने से मची तबाही के बाद वायु सहायता के लिए हेलिकॉप्टरों को उड़ान भरनी थी, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाएं। वहीं, सड़कें बंद होने से राहत और बचाव दलों को घटनास्थल पर पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

उत्तरकाशी ( Uttarkashi )के धराली में आए सैलाब में गांववालों ने लोगों को आगाह करने के लिए लगातार सीटियां बजाईं, फिर भी तमाम लोग भरसक कोशिश करने के बाद भी मौत के आगोश में खो गए। कई लोग जिंदगी बचाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करते रहे। वीडियो में कई लोग मलबे में दबते दिखे। बचे लोग पहाड़ी पर बैठकर अपने ईष्ट देवी-देवताओं से अपनों की सुरक्षा की प्रार्थना करते रहे।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels