अमेरिका (America ) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प(US President Donald Trump )ने बुधवार को भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। रूस से भारत के तेल खरीदने से नाराज ट्रम्प ने यह फैसला लिया है। इससे पहले ट्रम्प ने मंगलवार को धमकी देते हुए कहा था कि वह भारत पर अगले 24 घंटों में टैरिफ में बहुत तेज वृद्धि कर देंगे। इस अतिरिक्त टैरिफ के लागू होने के साथ ही भारत पर अब अमेरिकी की तरफ से लगाया जाने वाला टैरिफ 50 प्रतिशत पर जा पहुंचा है। हालांकि इस ऐलान के कुछ देर बाद भारत ने भी पलटवार करते हुए करारा जवाब दे दिया है।
अमेरिका (America ) द्वारा भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले पर विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने ऐसे वक्त में यह फैसला लिया, जब कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में इसी तरह की कार्रवाई कर रहे हैं। इसके साथ ही बताया कि भारत भी अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। जायसवाल ने साफ कहा कि अमेरिका का यह कदम अनुचित, अन्यायपूर्ण और गैरवाजिब है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत पर ऐसे कदमों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाने का निर्णय लिया है जो कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में उठा रहे हैं। हम दोहराते हैं कि ये कदम अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण हैं। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि हाल के दिनों में अमेरिका ने रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है। हमने इन मुद्दों पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है, जिसमें यह तथ्य भी शामिल है कि हमारे आयात बाजार के कारकों पर आधारित हैं और भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के समग्र उद्देश्य से किए जाते हैं।
अमेरिका (America )के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते मंगलवार को स्पष्ट रूप से कहा था कि अगर भारत रूस से तेल खरीदेगा, तो खुश नहीं रहूंगा। ट्रम्प का कहना था कि वे (भारत) रूसी तेल खरीद रहे हैं, वे युद्ध की मशीन को ईंधन दे रहे हैं। अगर वो ऐसा करेंगे, तो मैं बिल्कुल भी खुश नहीं रहूंगा। ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाया गया नया टैरिफ अमेरिका के किसी भी अन्य व्यापारिक साझेदार पर लगाए गए सबसे ऊंचे शुल्कों में से एक है। यह उनके उस रुख का हिस्सा है जिसमें उन्होंने रूस से तेल खरीदने वाले देशों को सजा देने की धमकी दी थी।
It is extremely unfortunate that the US chose to impose additional tariffs on India for actions that several other countries are also taking in their own national interest. We reiterate that these actions are unfair, unjustified and unreasonable. India will take all actions… pic.twitter.com/ecYdZqwyx4
— ANI (@ANI) August 6, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?