राजस्थान ( Rajasthan ) के कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स'( Udaipur Files ) आज देशभर के 4500 स्क्रीन पर रिलीज हुई। उदयपुर के अर्बन स्क्वायर मॉल में कन्हैयालाल साहू के बेटे यश और तरुण भी मूवी देखने पहुंचे थे। जब फिल्म में कन्हैयालाल की गर्दन काटने का सीन आया तो दोनों भाई अपने आंसू नहीं रोक पाए।
बेटे यश तेली ने कहा- कड़े संघर्ष के बाद आज यह मूवी लोगों के सामने आई है। फिल्म को कई जगह चैलेंज किया गया। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया। फिर इसका फैसला केंद्र सरकार पर भी छोड़ा।
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ ( Udaipur Files ) को रिलीज होने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अपने विषय के कारण कोर्ट में इस फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की गई, जिससे रिलीज अटक गई। अब यह फिल्म रिलीज हो चुकी है। लेकिन विवादों में घिरे रहने के बाद इसका कलेक्शन पहले दिन काफी कमजाेर रहा है।
सूचना प्रसारण मंत्रालय और सरकार ने फिल्म देखकर कहा कि यह किसी भी समुदाय को नुकसान पहुंचाने वाली नहीं है, इसलिए इसे जल्द से जल्द रिलीज किया जाए।
यश ने कहा- मैं और मेरा भाई फिल्म देखने आया। मेरी मां मूवी देखने नहीं आई, क्योंकि पहले भी फिल्म नहीं देख पाई थीं, उस समय हमें बहुत परेशानी हुई थी। इसलिए इस बार मां को साथ नहीं लाने का निर्णय लिया।
यश ने कहा- मूवी से एक संदेश है कि हमारा परिवार तीन साल से न्याय के लिए खड़ा है, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है। देश की जनता हमारा साथ दे, जिससे जल्द से जल्द आरोपियों को सजा मिल सके।
यश तेली ने ये भी बताया- आतंकवादी मानसिकता वाले लोगों ने उनके पिता की हत्या को कैसे अंजाम दिया। उस पूरे घटनाक्रम के बारे में मूवी में दिखाया गया है। उन्होंने लोगों से भी मूवी देखने की अपील की है।
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स'( Udaipur Files ) का सबसे पहला शो सुखेर स्थित अरबन स्क्वायर मॉल में हुआ। फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत और जयंत सिन्हा ने किया है। इसके प्रोड्यूसर अमित जानी है। कन्हैयालाल के किरदार में बॉलीवुड एक्टर विजय राज हैं। रजनीश दुग्गल और प्रीति झांगियानी ने भी अहम किरदार निभाया।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?