Tuesday, June 23, 2026

Accident, Delhi, News, Weather

Delhi :दिल्ली में बड़ा हादसा, हरीनगर में 100 फुट लंबी दीवार गिरी, आठ की मौत,मृतकों में बच्चे-महिलाएं भी शामिल

wall collapses in Delhi's Hari Nagar देश की राजधानी  ( )  में रक्षाबंधन के दिन यानि शनिवार (9 अगस्त) को बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां जैतपुर में एक घर की 100 फुट लंबी दीवार गिरने(  wall collapses) से 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। मृतकों में 2 बच्चियां, 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इतना बड़ा हादसा दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हुआ है। जैसे ही घर की दीवार गिरी, हर तरफ चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने फौरन रेस्क्यू टीम को जानकारी दी। बचाव दल फौरन दुर्घटनास्थल पर पहुंचा और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि दीवार के नीचे 8 लोग फंसे थे। सभी को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के लिए बता दें कि दीवार गिरने(  wall collapses) के   हादसे में आठ लोगों में तीन पुरूष हैं, दो महिलाएं हैं और दो लड़कियां और एक लड़का है। सात की मौत के बाद एक घायल हाशिबुल का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसने भी दम तोड़ दिया है। दिल्ली दमकल विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जैतपुर हादसे में सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

हरि नगर में दीवार गिरने की घटना पर एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां एक पुराना मंदिर है और उसके बगल में पुरानी झुग्गियां हैं जहां कबाड़ी रहते हैं। रात भर हुई भारी बारिश के कारण दीवार गिर(  wall collapses) गई। 8 लोग फंस गए थे, जिन्हें बचाकर अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है। हमें नहीं पता कि कितने लोग मरे हैं, लेकिन हमारे अनुसार, 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जो शायद बच न पाएं। हमने अब इन झुग्गियों को खाली करा दिया है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।

पुलिस के मुताबिक, जैतपुर के हरिनगर पार्ट-2 में मोहन बाबा मंदिर के पास चौधरी हरीचंद्र प्रधानजी और इनकी पत्नी रामवती देवी का समाधि स्थल बना हुआ है। अंदर की ओर से इसकी दीवार पांच फीट जबकि बाहर की ओर दीवार 10 फीट की थी। यह ही दीवार गिरी और हादसा हुआ।

जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। छानबीन के दौरान पता चला है कि गांव के पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की यहां समाधि बनी हुई है। समाधि बनाने के लिए उसके मालिकों ने कई फीट उसका भराव किया हुआ है।

समाधि स्थल की जो दीवार झुग्गियों पर गिरी वह 14 इंच चौड़ी थी। सूत्रों का कहना है कि दीवार में एक भी कॉलम नहीं बना हुआ था। लगभग 100 फीट लंबी दीवार यूं ही खड़ी थी। इसके अलावा समाधि स्थल के अंदर की ओर से भराव हुआ था। बारिश हुई तो अंदर पानी भरा और दीवार प्लॉट की ओर झुक गई। लगातार 12 घंटे से अधिक देर तक हुई बारिश के दौरान दीवार बाहर झुग्गियों की ओर गिर गई। पुलिस ने लापरवाही से मौत और लापरवाही बरतकर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की वजहों का पता किया जा रहा है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels