Tuesday, June 23, 2026

INDIA, India-Pakistan Conflict, India-Pakistan War, Indian Army, News

Operation Sindoor:’हमारे आर्मी चीफ फील्ड मार्शल बन गए, जरूर हम जीते होंगे…’ जनरल उपेंद्र द्विवेदी बोले किसी पाकिस्तानी से पूछो तो यही कहेंगे

'Pak Army chief has become a field marshal

 प्रमुख  एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर कई सनसनीखेज खुलासे के बाद अब देश के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी( General Upendra Dwivedi ) ने भी ऑपरेशन सिंदूर की तुलना चेस यानी शतरंज के खेल से कर दी है।जनरल उपेंद्र द्विवेदी के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर शतरंज के खेल जैसा था, जिसमें हमें नहीं पता था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी?

थल सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ( General Upendra Dwivedi )ने आईआईटी मद्रास में भारतीय सेना अनुसंधान प्रकोष्ठ (आईएआरसी) ‘अग्निशोध’ का उद्घाटन किया। यह रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका मकसद एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कंप्यूटिंग, वायरलेस संचार और मानवरहित प्रणालियों जैसे उभरते क्षेत्रों में सैन्य कर्मियों को कुशल बनाना है। इससे एक तकनीक-सक्षम बल तैयार करने में मदद मिलेगी।

इस दौरान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी( General Upendra Dwivedi ) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर- आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक नया अध्याय’ पर संकाय और छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने इसे सैद्धांतिक बदलाव के तहत अहम कदम बताया। उन्होंने इसे एक सुनियोजित और खुफिया-आधारित अभियान बताया। उन्होंने भारत की सक्रिय सुरक्षा स्थिति को मतबूत करने में स्वदेशी तकनीक और सटीक सैन्य कार्रवाई की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने अकादमिक उत्कृष्टता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए आईआईटी संकाय की भी सराहना की।
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ( General Upendra Dwivedi )ने पाकिस्तान की चुटकी लते हुए कहा, “अगर आप पाकिस्तान से पूछेंगे कि इस लड़ाई में वो जीता या हारा? तो वो कहेगा हमारे आर्मी चीफ अब फील्ड मार्शल बन गए। हम जीते ही होंगे वरना उन्हें फील्ड मार्शल क्यों बनाया जाता?”
जनरल उपेंद्र द्विवेदी कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 23 अप्रैल को हमारी बैठक हुई और यह पहली बार था जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बस अब बहुत हुआ। सेना को खुली छूट दे दी गई कि आप तय करो अब आगे क्या करना है? पहली बार हमने इस तरह का ऑर्डर मिला था। इससे हमारा मनोबल मजबूत हुआ और हमने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।”
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ( General Upendra Dwivedi )ने बताया कि 29 अप्रैल को हम पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। ऑपरेशन सिंदूर के नाम ने ही पूरे देश को एकजुट कर दिया। यही वजह थी कि पूरा देश एक सुर में बोल रहा था कि हम क्यों रुक गए? यह सवाल कई बार पूछा गया और इसका पर्याप्त जवाब भी दिया गया।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels