Tuesday, June 23, 2026

Delhi, INDIA, News, Politics

Delhi :राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर सुधांशु त्रिवेदी का कटाक्ष,यह है ‘भारतीय राजनीति के ‘सदाबहार युवा’ की असफल लॉन्चिंग की छटपटाहट 

BJP's Sudhanshu Trivedi attacks Rahul on vote-chori claim; calls him 'perpetual youth' of politics

लोकसभा में विपक्ष के नेता    (  )   की तरफ से चुनाव आयोग (ईसी) पर लगाए गए आरोपों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  सुधांशु त्रिवेदी ( Sudhanshu Trivedi ) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ‘भारतीय राजनीति के ‘सदाबहार युवा’ लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करने में लगे हैं।’ सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की तुलना नाजी जर्मनी के प्रचार मंत्री गोएबल्स से करते हुए आरोप लगाया कि वह सत्ता खोने की हताशा में झूठे और बेबुनियाद बयान दे रहे हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की लगातार असफल लॉन्चिंग के प्रयास में यह छटपटाहट एक और कोशिश है।। बीजेपी प्रवक्ता ने चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों को गलत ठहराया और कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की मर्यादा को तार-तार किया है।

सुधांशु त्रिवेदी ( Sudhanshu Trivedi )ने राहुल गांधी के बंगलूरू सेंट्रल सीट के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘अगर यह आंकड़े चुनाव आयोग के नहीं हैं, तो राहुल गांधी को 1 लाख फर्जी वोटरों की जानकारी कहां से मिली? उन्होंने सिर्फ उन्हीं इलाकों की बात क्यों की जहां भाजपा आगे थी? उन्होंने चामराजपेट और शिवाजीनगर जैसे इलाकों का जिक्र क्यों नहीं किया, जहां कांग्रेस को 60% से ज्यादा वोट मिले?’
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी( Sudhanshu Trivedi )ने कहा कि जब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन पहले से ही विदेशी, राष्ट्रविरोधी ताकतों से मिलीभगत के शक के घेरे में हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ऐसे एनजीओ और नेताओं से मिलते हैं जो भारत विरोधी हैं, और यही गठबंधन विदेशी ताकतों के जरिए भारत के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।
इससे पहले राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए एक्स पर वीडियो साधा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा- ‘वोट चोरी एक व्यक्ति, एक वोट के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है। चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ है कि पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें। आप भी हमारे साथ जुड़ कर इस मांग का समर्थन करें- http://votechori.in/ecdemand पर जाएं या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें। ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है।’

 
Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels