Tuesday, June 23, 2026

INDIA, Karnataka, News, PM Narendra Modi

Karnataka:प्रधानमत्री मोदी ने बेंगलुरु में 22,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

PM Modi launches three Vande Bharat Express trains, yellow line of Bengaluru Metro

  ( ) ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु  (Bengaluru )में लगभग 7,160 करोड़ रुपये की लागत वाली बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन और 15,610 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बेंगलुरु मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला रखी। उन्होंने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक की धरती पर कदम रखते ही उन्हें एक अलग ही आत्मीयता का एहसास हुआ। कर्नाटक की समृद्ध संस्कृति, यहां के लोगों के स्नेह और हृदय को गहराई से छू लेने वाली कन्नड़ भाषा की मधुरता का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु (Bengaluru )की अधिष्ठात्री देवी अन्नम्मा थायी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह स्मरण करते हुए कि सदियों पहले, नादप्रभु केम्पेगौड़ा ने बेंगलुरु शहर की नींव रखी थी, प्रधानमंत्री ने कहा कि केम्पेगौड़ा ने एक ऐसे शहर की कल्पना की थी जो परंपराओं से ओतप्रोत हो और उन्‍नति की नई ऊंचाइयों को छुए। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बेंगलुरु ने हमेशा उस भावना को जीया है और उसे संजोया है और आज, बेंगलुरु उसी सपने को साकार कर रहा है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनका नाम लिए बिना जवाब दिया। मोदी ने बेंगलुरु में कहा- भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती इकोनॉमी है। हम 10 वें नंबर से टॉप 5 में आ गए हैं। जल्द ही टॉप 3 में आएंगे। ये ताकत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म से मिली है। देश की उपलब्धियों का परचम आसमान में लहरा रहा है।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने 31 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ लगाते हुए भारत और रूस को डेड इकोनॉमी बताया था। ट्रम्प ने कहा था- भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या।

श्री मोदी ने कहा, “भारत वर्तमान में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। पिछले ग्यारह वर्षों में, भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर 10वें स्थान से ऊपर उठकर शीर्ष पांच में पहुंच गई है और तेज़ी से शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की ओर अग्रसर है।” उन्होंने इस गति का श्रेय स्पष्ट इरादे और ईमानदार प्रयासों से प्रेरित “सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन” की भावना को दिया।

बुनियादी ढांचे के विकास पर विचार करते हुए, प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि 2014 में, मेट्रो सेवाएं केवल पांच शहरों तक ही सीमित थीं। उन्होंने कहा कि आज, मेट्रो नेटवर्क 24 शहरों में 1,000 किलोमीटर से अधिक तक फैला है, जिससे भारत विश्व स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है। श्री मोदी ने यह भी बताया कि 2014 से पहले, केवल लगभग 20,000 किलोमीटर रेलवे मार्गों का विद्युतीकरण किया गया था। केवल पिछले ग्यारह वर्षों में, 40,000 किलोमीटर से अधिक रेलवे मार्गों का विद्युतीकरण किया गया है, जो सतत परिवहन विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बेंगलुरु (Bengaluru )की अपनी पहली यात्रा का ज़िक्र करते हुए, श्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की सफलता पर प्रकाश डाला और सीमा पार आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने की उनकी क्षमता का ज़िक्र किया। उन्होंने आतंकवादियों का बचाव करने आए पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटने टेकने पर मजबूर करने पर भारत की ताकत की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया ने नए भारत के इस नए रूप को देखा है।’’ उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय तकनीक की शक्ति और रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया की ताकत को दिया। उन्होंने इस उपलब्धि में बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया और इस सफलता में उनकी भूमिका के लिए सभी को बधाई दी।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels