उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के शिकोहाबाद में किसी बात से नाराज होकर दो चचेरी बहनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। लोको पायलट हॉर्न बजाता रहा, लेकिन बहनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। ट्रेन से टकराते ही दोनों बहनों की जान चली गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव जेवड़ा में रहने वालीं दो चचेरी बहनें रश्मि यादव (18) कक्षा 12 वीं की छात्रा थी। मुस्कान (17) गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। दोनों बहनें मंगलवार सुबह 10ः30 बजे घर से किसी बात से नाराज होकर निकल गईं। दोनों के बीच कुछ इस तरह का गहरा नाता था कि वे एक-दूसरे का हाथ थामे रेलवे ट्रैक पर चलती चली जा रही थीं। उस दौरान कालका से हावड़ा जा रही 12312 नेताजी एक्सप्रेस ट्रैक पर आ रही थी।
ट्रेन के लोको पायलट को रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच दो लड़कियां एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दीं। यह देखकर लोको पायलट के भी होश उड़ गए। उसने काफी दूर से ट्रेन का हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। कई बार हॉर्न बजाने के बाद भी दोनों बहनें ट्रैक से नहीं हटीं। ट्रेन जैसे ही डाउन ट्रैक पर किमी संख्या 1222/12-10 के समीप पहुंची। तभी दोनों बहनें एक-दूसरे का हाथ थामे हुए ट्रेन से टकरा गईं। ट्रेन से टकराते ही दोनों की मौत हो गई।
लोको पायलट ने घटना की सूचना तत्काल ही मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ-जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। जीआरपी ने मृतका रश्मि यादव के भाई मोहित यादव से पूछताछ करने के बाद शवों की शिनाख्त की। शिनाख्त करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के जीआरपी शिकोहाबाद चौकी प्रभारी हरीश कुमार यादव ने बताया कि दोनों बहनें घर से किसी बात से नाराज होकर निकली थीं। जिसके बाद उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। यही सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने वरिष्ठ रेल अधिकारियों को भी दी थी। लोको पायलट का कहना है कि दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?