स्वतंत्रता दिवस के दिन पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के पूर्वी बर्दवान ( Burdwan)जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नाला फेरी घाट के पास एक तेज रफ्तार की एक प्राइवेट बस खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 35 यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बस में कुल 45 यात्री सवार थे। उनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं और तीर्थयात्रा पर निकले थे। बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में रहने वाले तीर्थयात्री दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर तीर्थ यात्रा पर आए थे। यात्रा पूरी करने के बाद घर लौटने के दौरान पूर्वी बर्धमान ( Burdwan)जिले में फगुईपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बस दुर्घटना का शिकार हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी तीर्थयात्री 8 अगस्त को मोतिहारी से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद पहले झारखंड के देवघर गए इसके बाद वे गंगासागर आए थे।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुट गए। 35 घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक खड़े ट्रैक्टर को देख नहीं पाया। इससे बस ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए।
हादसे के चश्मदीदों के मुताबिक फगुईपुर के पास नेशनल हाईवे-19 पर जहां यह दुर्घटना हुई, वहां सर्विस रोड होने के बावजूद ट्रक हाईवे पर ही पार्क किए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। यह बताया जा रहा है कि मरने वालों और घायलों के परिवारों से संपर्क करने के प्रयास जारी है।
बर्धमान ( Burdwan)मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक तपोश घोष ने बताया कि “दो महिलाओं और आठ पुरुषों समेत 10 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया। 25 घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 25 घायलों में से 5 को गंभीर चोटें आई हैं। यह समूह गंगा सागर से आ रहा था, तभी उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?