मुंबई ( Mumbai) के मानखुर्द इलाके में दही हांडी उत्सव (Dahi Handi celebrations) के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक गोविंदा की मौत हो गई, जबकि अन्य 30 घायल हो गए। हादसा उस वक्त जब जन्माष्टमी के मौके पर गोविंदा मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी उत्सव मना रहे थे। मृतक गोविंदा की पहचान 32 वर्षीय जगमोहन शिवकिरण चौधरी के रूप में हुई है।
मुंबई महानगर क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश के बावजूद दही हांडी उत्सव (Dahi Handi celebrations)उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान ‘गोविंदाओं’ की टीमें ऊंचे लटके मक्खन से भरी हांडी तोड़ने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला कर रही थीं। वहीं, राजनीतिक दल भी युवाओं को आकर्षित करने के लिए इस त्योहार का इस्तेमाल करते नजर आए, क्योंकि जल्द ही स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं। इस बीच, दही हांडी तोड़ने के लिए पिरामिड बनाने के दौरान एक ‘गोविंदा’ की मौत हो गई, जबकि शहर में 75 अन्य घायल हुए।
यह त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आता है। महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले राजनीतिक दलों ने इस मौके का फायदा उठाकर अपने कार्यकर्ताओं को जुटाया और आकर्षक नकद पुरस्कारों के साथ दही हांडी कार्यक्रम आयोजित किए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कई दही हांडी कार्यक्रमों (Dahi Handi celebrations)का दौरा किया और शिवसेना (यूबीटी) पर तंज कसते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा, नगर निकाय में बदलाव जरूरी है। हमने उन लोगों की ‘हांडी’ तोड़ दी है जिन्होंने निगम को लूटा। हमने विकास की ‘हांडी’ शुरू की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?