Tuesday, June 23, 2026

CBI, Chandigarh, Corruption, INDIA, Law, News

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जाने-माने वकील जतिन सलवान को जज के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथ सीबीआई ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-15 के रहने वाले और    (    के जाने-माने वकील जतिन सलवान( Jatin Salwan )को सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि उन्होंने अपने एक क्लाइंट से कहा कि जज से केस में मदद दिलाने के लिए 30 लाख रुपए चाहिए। इसी काम में सेक्टर-41 के रहने वाले सतनाम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई ने बताया कि उनके पास इस रिश्वतखोरी की फोन रिकॉर्डिंग मौजूद है। पहले 5 लाख रुपए लेते समय सीबीआई ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

फिलहाल जज का सीधा रोल सामने नहीं आया है, लेकिन खबर है कि बठिंडा कोर्ट के एक जज को नोटिस भेजा जा सकता है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया और अब वे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं।

13 अगस्त को फिरोजपुर की बेदी कॉलोनी के रहने वाले हरसिमरनजीत सिंह ने सीबीआई को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी कजिन बहन संदीप कौर का डाइवोर्स केस बठिंडा कोर्ट में चल रहा है।

इस केस में वकील जतिन सलवान ( Jatin Salwan )बार-बार दबाव डाल रहा था कि अगर केस का फैसला अपने पक्ष में चाहिए तो 30 लाख रुपए जज को देने होंगे। सलवान ने यह भी कहा कि जैसे ही पैसे दिए जाएंगे, जज का खास आदमी आकर रकम ले जाएगा और फैसला उनके हक में हो जाएगा।जब हरसिमरनजीत ने पैसे कम करने की बात की, तो सलवान ने साफ कह दिया कि “रिश्वत के पैसे कभी कम नहीं होते”।

सीबीआइ ने वकील को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। वकील और बिचौलिये ने शिकायतकर्ता को सेक्टर 9 के एक कैफे बुलाया। वहां सीबीआई की टीम पहले से मौजूद थी। वहां सीबीआई ने उन्हें रिश्वत की रकम की पहली किस्त के 5 लाख रुपये के साथ दबोच लिया।

सीबीआई के पास आरोपित वकील की रिकार्डिंग भी है जिसमें वह रिश्वत की रकम को स्वीकार कर रहा है। आरोपित रिकार्डिंग में कह रहा है कि ””””रिश्वत दे पैसे कदी घट नहीं हुंदे”””” यानी रिश्वत की रकम कभी कम नहीं होती।

इसी के बाद हरसिमरनजीत ने सीबीआई से संपर्क किया। शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया और 5 लाख रुपए की पहली किस्त लेते समय सलवान और उसके साथी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

सीबीआई ने जतिन सलवान ( Jatin Salwan )और सतनाम सिंह दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों को अब 18 अगस्त को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो अगर सीबीआई को जांच में नई परतें मिलती हैं, तो आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब जतिन सलवान ( Jatin Salwan )विवादों में आए हों। वर्ष 2016 में मलोया थाना क्षेत्र में दर्ज एक NDPS केस में उन पर धारा 120-B के तहत आरोप लगाए गए थे। आरोप था कि उन्होंने यूटी पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर किसी को गलत तरीके से फंसाने की साजिश रची थी।

उस वक्त भी यह मामला सुर्खियों में रहा था और वकीलों ने उनके समर्थन में वर्क सस्पेंड तक किया था। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहां फिलहाल स्टे लगा हुआ है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels