Tuesday, June 23, 2026

Accident, Gujarat, News

Gujarat:गुजरात में सुरेंद्रनगर के पास दो कारों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, हादसे में आठ लोगों की जलकर मौत और कई घायल

Eight killed, including two children, as car catches fire after crash with SUV in Gujarat's Surendranagar

  के सुरेंद्रनगर( Surendranagar  जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। मामला सुरेंद्रनगर जिले के लखतर के पास स्थित झामर गांव का है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब कडू गांव से सुरेंद्रनगर ( Surendranagar  की ओर आ रही एक कार की सामने से आ रहे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़े गए और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार में आग लग गई थी, जिससे बचाव कार्य में काफी मुश्किलें भी आईं।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को खाई से रेस्क्यू किया और कार सवार लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है, ताकि उनके परिवार वालों से संपर्क किया जा सके।

इस हादसे पर सुरेंद्रनगर ( Surendranagar  के डीएसपी गिरीश कुमार पंड्या ने बताया, ‘लखतर और सुरेंद्रनगर को जोड़ने वाले हाईवे पर दो कारों की टक्कर हो गई और एक में आग लग गई, जिससे उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को अस्पताल पहुंचा दिया है और शवों की पहचान और पोस्टमार्टम का काम जारी है। आगे की जांच जारी है

Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.