राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शनिवार को सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) समेत भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके लंबे सार्वजनिक जीवन की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि राधाकृष्णन ने अपनी विनम्रता, समर्पण और बुद्धिमत्ता से राजनीति और समाज में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हमेशा सामुदायिक सेवा और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा समाज की जमीनी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया। उन्होंने खासकर तमिलनाडु में बड़े स्तर पर काम किया है। एनडीए परिवार ने जब उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया तो यह स्वाभाविक माना गया क्योंकि उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों में हमेशा खुद को सिद्ध किया। मोदी ने विश्वास जताया कि वे उपराष्ट्रपति के रूप में प्रेरणादायी भूमिका निभाएंगे।
महाराष्ट्र के राज्यपाल और एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने एक्स पर पीएम मोदी की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि वो प्रधानमंत्री मोदी के बेहद आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर राष्ट्र सेवा का अवसर दिया। राधाकृष्णन ने पीएम मोदी को जनता के प्रिय नेता और सबसे सम्मानित प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है।
ओबीसी समुदाय से आने वाले 67 वर्षीय राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले वह करीब डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे। झारखंड की जिम्मेदारी संभालते हुए राधाकृष्णन को तेलंगाना का राज्यपाल और पुडुचेरी का उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।
राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) बीजेपी के दक्षिण भारतीय नेतृत्व में प्रमुख नेता हैं, जिनकी जम्मेदारी तमिलनाडु और उससे जुड़े दक्षिणी राज्यों में पार्टी की पैठ मजबूत करने के इरादे से मानी जा रही है। उनकी छवि एक सरल, अनुभवी और साफ-सुथरे राजनेता के रूप में है, जिसकी वजह से विपक्ष में अभी तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ है—जीवनशैली और कार्यशैली की वजह से बिनविरोध चुनाव की संभावना व्यक्त की जा रही है ।
सी. पी. राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) का राजनीतिक सफर प्रारंभ से ही सक्रिय रहा है,वह 16 वर्ष की आयु से ही आरएसएस से जुड़े रहे और बाद में दो बार लोकसभा सांसद रहे, कोयम्बटूर से निर्वाचित होकर उन्होंने विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया। राज्यपाल के रूप में, उन्होंने महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना (अतिरिक्त प्रभार) और पुडुचेरी (उप राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार) में सेवाएं दी हैं।उपराष्ट्रपति चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 को जारी की थी, जिसके तहत नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त, प्रतिस्पर्धा-रहित चयन होने पर चुनाव नहीं होगा, अन्यथा मतदान 9 सितंबर 2025 को निर्धारित है, और वोट गिनती भी उसी दिन होगी । धानखड़ की जुलाई 21, 2025 को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफे के बाद यह रिक्ति उत्पन्न हुई है
नड्डा ने कहा कि पार्टी ने विपक्ष से संवाद भी शुरू कर दिया है, ताकि अगर संभव हो तो एकमत से चुनाव संपन्न कराया जा सके। एनडीए के पास संसदीय मतदाता गणना में बहुमत है, जिससे विजय की सम्भावना स्पष्ट प्रतीत होती है
वैकल्पिक उम्मीदवारों के बीच इस चयन से स्पष्ट संकेत मिलता है कि नहीं केवल पार्टी संगठन और संघ का संतुलन साधा गया है, बल्कि पांच दक्षिणी राज्यों (तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना) में भाजपा की स्वीकार्यता और रणनीतिक पकड़ मजबूत करने का प्रयास भी है।चूंकि यह चुनाव उपराष्ट्रपति पद के लिए एक अप्रत्याशित ,स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ के स्थान पर हो रहा है, इसलिए यह आठ अगस्त को निर्वाचन आयोग ने 9 सितंबर, 2025 को मतदान की तारीख घोषित की थी, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 21–22 अगस्त बताई गई है, और नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 25 अगस्त है।