उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad ) जिले के कविनगर थाने में तैनात तैनात ‘यूपी पुलिस (UP police ) की महिला सब इंस्पेक्टर रिचा सचान(24) (Richa Sachan )रविवार की देर रात कोर्ट संबंधी कार्य खत्म कर रात करीब साढ़े बारह बजे कमरे पर जा रहीं थी। जैसे ही वह शास्त्रीनगर स्थित कॉर्टिज चौराहे पर पहुंची तो अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया।
कुत्ते को बचाने के प्रयास में वह आगे जा रही वैगनआर कार से टकरा गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला उपनिरीक्षक रिचा सचान (Richa Sachan )को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
रास्ते में एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी बुलेट सामने जा रही वैगनआर कार से टकरा गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक आफताब के अनुसार रिचा सचान के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें घायलावस्था में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एसीपी ने बताया कि उनके परिजनों को सूचना देकर शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, मृतक रिचा सचान के भाई विकास सचान ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुलेट सवार रिचा सचान (Richa Sachan )अधिक गति पर नहीं थीं। कुत्ते को बचाने के प्रयास में असंतुलित बुलेट सामने जा रही कार से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गईं। गिरते समय उनका सिर सड़क पर जा लगा। यदि उन्होंने हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच सकती थी। उनके हाथ में भी चोट लगी थी।
Related News


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत