Tuesday, June 23, 2026

News, Politics, Uttar Pradesh, violence

Uttar Pradesh :आगरा में अभद्र भाषा वाले स्लोगन नारों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेसियों ने जमकर काटा ग़दर 

Congressmen created a ruckus at the paternal house of CEC’s Gyanesh Kumar in Agra by shouting slogans and using abusive language.

Cong activists protest outside CEC’s paternal house in Agra  ( Agra  )   में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar ) के पैतृक आवास को निशाना बना जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने सीईसी के आवास पर वोट चोर निवास लिखा पोस्टर लगाने की कोशिश की। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका तो आधे घंटे तक धक्कामुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। इस दाैरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिसकर्मी भी गिर पड़े, जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोट आई। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शांत कराया।कांग्रेसियों ने अभद्र भाषा वाले स्लोगन नारों के साथ जमकर  ग़दर काटा।

बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar ) के विजय नगर स्थित आवास पर वोट चोर लिखा पोस्टर लगाने का एलान किया। करीब एक बजे सीईसी के आवास की ओर करीब 200 मीटर पहले से ही कार्यकर्ता वोट चोर, आगरा छोड़, मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा कार्यकर्ता… लिखे पोस्टर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए बढ़े।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घर से कुछ दूर पहले रोकने की कोशिश की। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता जबरन गेट के नजदीक तक पहुंच गए। इस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और फिर कार्यकर्ताओं को धक्का देना शुरू कर दिया। इससे कई कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी भी गिर गए। इससे आक्रोशित होकर कांग्रेसी धरने पर बैठ गए।

जानकारी पर एसटीएफ और पुलिस के बड़े अधिकारी भी पहुंचे। कार्यकर्ताओं से वार्ता कर प्रदर्शन समाप्त कराया। प्रदर्शन के दाैरान अश्वनी जैन, अनुज शर्मा, कपिल गौतम, ताहिर हुसैन, रूबी शर्मा, याकूब शेख, रत्ना शर्मा, बिल्लू चौहान, मुकेश शर्मा, राजीव गुप्ता, जगदीश जाटव, गीता सिंह, विष्णुदत्त शर्मा, अरशद अहमद, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए कार्य कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार(Gyanesh Kumar ) भी भाजपा के इशारों पर कार्य कर रहे हैं। वोट चोरी कर ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। बिहार में भाजपा की ये मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी। कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, चुनाव आयोग के खिलाफ कई विवादित टिप्पणियां करते हुए नारेबाजी की। इस दाैरान माैके पर माैजूद मीडियाकर्मियों से भी कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels