राजधानी दिल्ली ( Delhi ) के मैदान गढ़ी थाना इलाके के खरक गांव में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। एक घर में दंपती समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। महिला की मुंह बांध कर हत्या की गई है। फर्श पर दो शख्स का शव खून से लथपथ पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल पर जांच की। वारदात के बाद दंपती का पुत्र घर से भाग गया।
दिल्ली ( Delhi ) पुलिस ने बताया कि मैदान गढ़ी के सतबारी खर्क गांव के मकान नंबर 155 में कई मौतों के संबंध में पीसीआर कॉल पर सूचना मिली। कॉल करने वाले ने बताया है कि यहां पर एक लड़के ने चाकू से अपना हाथ काट लिया है, खून निकला है। घर पर बहुत सारा खून पड़ा है। मदद चाहिए। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को घर के भूतल पर खून से सने दो शव पड़े मिले और पहली मंजिल पर एक महिला का शव मिला।
मृतकों की पहचान प्रेम सिंह (उम्र 45-50 वर्ष), रजनी (उम्र 40-45 वर्ष) और ऋतिक (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया कि परिवार का चौथा सदस्य, सिद्धार्थ (उम्र 22-23 वर्ष) घर से गायब है, जोकि मृतक दंपती का पुत्र बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह भी सामने आया है कि उसने किसी को बताया था कि उसने अपने परिवार की हत्या कर दी है और अब वह यहां नहीं रहेगा।
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली ( Delhi )पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस ट्रिपल मर्डर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?