उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel )ने देश में तीन स्तरों पर चल रहे शिक्षा क्षेत्र के लिए अलग-अलग तरह के पाठ्यक्रम के बजाय एकीकृत पाठ्यक्रम तैयार करने को वक्त की जरूरत बताया।डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University ) के शिवाजी मंडपम में बुधवार को आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए ‘केजी टू पीजी’ मंत्र पर काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि केजी से लेकर आठवीं, बारहवीं और स्नातक के लिए अलग-अलग तरह के पाठ्यक्रम रखने के बजाय एकीकृत पाठ्यक्रम तैयार करें। इसके लिए शिक्षा विभाग के साथ समाज कल्याण व अन्य विभागों के अधिकारी बैठकर चर्चा करें और अगले 10-15 साल का विजन प्लान तैयार करें। ऐसा करने से न सिर्फ युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि देश का भी विकास होगा।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल(Anandiben Patel )ने विश्वविद्यालयों के शोध कार्य की गुणवत्ता और उस शोध को देशहित से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले शोध बेहतर नहीं होते थे। सुधार कराया तो शोध हो रहे लेकिन उसके बाद आगे कुछ नहीं हो रहा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश के 12 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ चर्चा की गई है। कोशिश की जा रही है कि जो शोध हो, उसके परिणाम या सलाह का देशहित में बेहतर उपयोग किया जाए। कहा कि सरकार ग्रांट देती है लेकिन खर्च नहीं हो पा रही है। विश्वविद्यालय इस रवैये को बदलें और ग्रांट बांटे ताकि गुणवत्तापूर्ण शोध हो सके।
दीक्षांत समारोह में 77 मेधावियों को कुल 117 मेडल दिए गए। इसमें 100 स्वर्ण और 17 रजत रहे। स्नातक-परास्नातक के 82,462 मेधावियों को डिग्री दी गई। 144 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री मिली। सबसे ज्यादा 11 मेडल एसएन मेडिकल कॉलेज के शिखर सिंह को मिले। मंच पर एक के बाद एक मेधावियों को मेडल देते ही पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो. केजी सुरेश और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल(Anandiben Patel )ने जैसे ही मेधावियों के गले में मेडल पहनाए, दृश्य देख उनके परिजन की आंखें खुशी से छलक पड़ीं।समारोह में राज्यपाल के क्लिक करते ही 2024-25 सत्र के 82,462 छात्रों की डिग्रियां डिजी लॉकर में अपलोड हो गईं। कुलपति प्रो. आशु रानी ने 2024-25 सत्र की विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। सभी संकाय अध्यक्षों ने कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि वर्ग के छात्रों को डिग्री देने की घोषणा की।
समारोह में सात मेधावियों को 30 मेडल मिले। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज के शिखर सिंह को 11, शिकोहाबाद के नारायण कॉलेज के सुविद जैन को 4 मेडल मिले हैं। आगरा कॉलेज की अनुष्का व मानसी शर्मा, सेंट जोंस कॉलेज के निखिल धाकड़, मथुरा के आरसीए गर्ल्स कॉलेज की साक्षी ठाकुर और मैनपुरी के कुंवर आरसीएम कॉलेज की आशा किरण को 3-3 मेडल मिले हैं।
समारोह में पहली बार शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इसमें शोध में प्रो. गौतम जैसवार, सामाजिक कार्य में प्रो. अर्चना सिंह और ओवरऑल गतिविधियों में प्रो. मनुप्रताप सिंह को अवाॅर्ड दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?