गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित आईपीएम कॉलेज के निकास प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही विपिन कुमार (Vipin Kumar)को एक हिस्ट्रीशीटर ने कार से टक्कर मार दी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि सिपाही हवा में उछलकर 100 मीटर दूर जा गिरे। घटना के 34 घंटे बाद रविवार तड़के सिपाही की मौत हो गई।विजयनगर पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर हुई इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार अर्टिगा कार अचानक हल्का टर्न लेती है और एक्सप्रेस-वे किनारे खड़े सिपाही को टक्कर मारती है।
130 की स्पीड में टक्कर के बाद सिपाही बोनट से टकराते हुए हवा में उछल गया। वह घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। पीछे से आ रहे एक राहगीर ने देखा, तो उसने फौरन पुलिस को सूचना दी।
इस बीच गाड़ी ड्राइव कर रहा हिस्ट्रीशीटर मौके से भाग निकला। पुलिस घायल सिपाही को लेकर अस्पताल आई, जहां रविवार तड़के पौने 4 बजे मौत हो गई। शुक्रवार ( 22 अगस्त) को हुई इस घटना का CCTV शनिवार रात सामने आया था।
विपिन कुमार (31) (Vipin Kumar)गाजियाबाद के खुर्जा के विमलानगर के रहने वाले थे। वह गाजियाबाद में ट्रैफिक सिपाही थे। 22 अगस्त की शाम करीब 6 विजयनगर में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार (UP14GS9138) सामने से आई।
कार विपिन कुमार (Vipin Kumar)को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। सिपाही विपिन बोनट से टकराकर हवा में 10 फीट तक उछले। उसके बाद 100 मीटर दूर जा गिरे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के 34 घंटे बाद मौत हो गई।
एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद ने बताया- घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना के वक्त कार की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा की थी। अचानक कार चालक जिस लाइन में चल रहा था, वहां से वह तीसरी लाइन में क्रॉस करते हुए आगे बढ़ा। आरोपी चालक विनीत को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि गाड़ी उसके भाई के नाम है।
विजयनगर थाने में सिपाही विपिन (Vipin Kumar)के भाई ने तहरीर दी। भाई अक्षय कुमार ने कहा-22 अगस्त 2025 को मेरे भाई विपिन कुमार आईपीएम कॉलेज कट थाना विजय नगर पर ड्यूटी कर रहे थे। शाम करीब 18.15 बजे एक कार एर्टिगा नम्बर UP14GS9138 की कार ने मेरे भाई को जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी। भाई को मनीपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार- आरोपी विनीत हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर मारपीट और चोरी के 6 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पिता और चाचा भी इसी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। उसके भाई सुमित ने 13 अगस्त 2025 को नई कार खरीदी थी। उसी से ये वारदात हुई है। आरोपी विनीत और सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि वारदात के समय वह शराब के नशे में कार चला रहा था।
एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद का कहना है कि वीडियो के आधार पर यह हिट एंड रन का मामला नहीं बल्कि सीधे हत्या है। गनीमत रही कि उस पॉइंट पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर या ट्रैफिक के अन्य अधिकारी नहीं थे, नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। कार की स्पीड इतनी थी कि जो भी सामने आता उसकी भी जान चली जाती। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वीडियो के साक्ष्य के आधार पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएगी।
वर्ष 2016 में आरक्षी पद पर भर्ती एवं वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात आरक्षी स0पु0 स्व0 विपिन कुमार के दुःखद निधन पर उ0प्र0 पुलिस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
दिवंगत आरक्षी को सद्गति व उनके परिजनों/प्रियजनों के संबल हेतु हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
शत् शत् नमन🙏 pic.twitter.com/6XZQfn3AFw
— UP POLICE (@Uppolice) August 24, 2025



Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत