Tuesday, June 23, 2026

INDIA, News, Politics, West Bengal

West Bengal:टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा बोलीं-गृह मंत्री अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए,घुसपैठ के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार

‘Amit Shah’s head should be cut off and put on the table’, TMC’s Mahua Moitra sparks massive row

 (   की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ( Mahua Moitra )ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को नादिया जिले में घुसपैठ मुद्दे पर कहा कि सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की होती है। अगर घुसपैठ हो रही है तो अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए।

बंगाल भाजपा ने उनके बयान से जुड़ा एक वीडियो भी X पर शेयर किया। वहीं, दूसरी पोस्ट में भाजपा ने लिखा- जब महुआ गृह मंत्री का सिर काटने की बात करती हैं, तो यह टीएमसी की हताशा और हिंसा की संस्कृति को उजागर करता है जो बंगाल की छवि को धूमिल कर रही है और राज्य को पीछे धकेल रही है।

इस मामले में महुआ के खिलाफ नादिया जिले के कृष्णानगर के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत स्थानीय निवासी संदीप मजूमदार ने दर्ज कराई है।

मीडिया से बात करते हुए तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा( Mahua Moitra )ने कहा- मेरा उनसे (अमित शाह) साफ सवाल है। वह सिर्फ कहे जा रहे हैं घुसपैठिया… घुसपैठिया… घुसपैठिया। हमारा जो बॉर्डर है, उसकी रखवाली जो एजेंसी कर रही है, वह केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आती है। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा कि घुसपैठ हो रही है और उसकी वजह से डेमोग्राफी चेंज हो रही है।
तृणमूल सांसद ने कहा, ‘अगर गृह मंत्री और गृह मंत्रालय भारतीय सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते और प्रधानमंत्री खुद बोल रहे हैं कि बाहर से आकर लोग हमारी मां-बहनों पर नजर डाल रहे हैं, हमारी जमीनें छीन रहे हैं तो फिर ये गलती किसकी है? हमारी और आपकी गलती है। यहां तो बीएसएफ है, हम भी उनसे डरकर रहते हैं। बांग्लादेश हमारा दोस्त है, लेकिन आपकी वजह से पिछले कई सालों में ये स्थिति बदल चुकी है।’
पहले भी महुआ मोइत्रा( Mahua Moitra )कई विवादों में रह चुकी हैं। इनमें संसद में अपशब्दों का इस्तेमाल, जैन समुदाय पर टिप्पणी, पूर्व चीफ जस्टिस पर टिप्पणी, मां काली पर विवाद, विधान पर बयान और कैश-फॉर-क्वेरी विवाद शामिल हैं।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.