आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे( Agra-Lucknow Expressway ) पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में आगरा में तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई। उनका चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर करहल क्षेत्र में माइल स्टोन 77/ 200 के निकट हुए सड़क हादसे में आगरा में तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज सैफई भिजवाया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
आगरा में अपर नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात राजेश कुमार शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे( Agra-Lucknow Expressway ) से आगरा लौट रहे थे। सुबह 8:30 बजे उनकी क्रेटा कार को चालक पंकज शर्मा चल रहा था। कार जब करहल थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 77/ 200 के निकट पहुंची। तभी अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।
हादसे में अपर नगर मजिस्ट्रेट और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर करहल प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी यूपीडा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज सैफई भिजवाया।
वहां जांच के बाद डाक्टरों ने अपर नगर मजिस्ट्रेट को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि 2018 वैच के पीसीएस अधिकारी राजेश कुमार मूल रूप से देवरिया के रहने वाले थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?