प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान (Japan )की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ माहौल को और भी खास बना दिया। पीएम मोदी, जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे हैं। इस दौरान वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
पीएम मोदी की यह यात्रा ट्रंप टैरिफ के बीच हो रही है जो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रमुख एजेंडे होंगे।
इसी बीच जापान (Japan ) के शीर्ष व्यापार वार्ताकार ने ट्रम्प प्रशासन के साथ टैरिफ समझौते पर एक संयुक्त बयान जारी करने के उद्देश्य से वाशिंगटन की अपनी यात्रा अचानक रद्द कर दी। दूसरी ओर, एक शीर्ष सरकारी प्रवक्ता ने अमेरिकी पक्ष से समझौते के कार्यान्वयन में तेजी लाने की अपील की है।
व्यापार दूत रयोसेई अकाजावा को 22 जुलाई को घोषित समझौते के बाद 10वें दौर की वार्ता के लिए गुरुवार को टोक्यो से वाशिंगटन के लिए रवाना होना था। लेकिन मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ विवरणों पर आगे विचार-विमर्श की आवश्यकता है, इसलिए यात्रा स्थगित कर दी गई। जानकार भारत और अमेरिका के बीच जारी टैरिफ विवाद के बीच जापानी वार्ताकार की वाशिंगटन यात्रा टलने को अहम मान रहे हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुरुवार को जापान और चीन के पांच दिवसीय दौरे रवाना हुए हैं।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान (Japan )की राजधानी टोक्यो पहुंचे हो गए। पीएम मोदी के दौरे का मुख्य एजेंडा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करना है। अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच हो रही पीएम मोदी की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण समझी जा रही है। पीएम मोदी जापान के बाद चीन जाएंगे। जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात कई देशों के प्रमुख से होगी।
पीएम मोदी जापान के दौरे के बाद शंघाई सहयोग संगठन के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए चीन पहुंचेंगे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों पड़ोसी देश 2020 में सीमा पर हुई हिंसक झड़पों के बाद तनाव कम करने में जुटे हैं। पीएम अपने दौरे में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
चीन और भारत पांच वर्षों के अंतराल के बाद सीधी उड़ानें फिर शुरू करना चाहते हैं तथा तीन हिमालयी क्रॉसिंग पर सीमा व्यापार पुनः खोलने सहित व्यापार बाधाओं को कम करने पर चर्चा कर रहे हैं। भारत निवेश नियमों को आसान बनाने पर भी विचार कर रहा है। इससे चीनी कंपनियों पर अधिक निगरानी रखी जा सकेगी। वहीं बीजिंग ने हाल ही में भारत को उर्वरकों, दुर्लभ खनिजों और सुरंग खोदने वाली मशीनों के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने पर सहमति जताई।
जापान रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें विश्वास है कि जापान और चीन की यात्राएं भारत के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। साथ ही ये दौरें क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा तथा सतत विकास में भी योगदान देंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर टोक्यो में भारतीय समुदाय से मिलते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री ने जापानी भाषा में भारतीय समुदाय को भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद भी दिया।
東京におけるインド人コミュニティの温かさに深く感銘を受けました。日本社会に大きく貢献しながら、我々の文化的ルーツを守り続けているその姿勢は、まさに称賛に値します。… pic.twitter.com/mdicwTbjC5
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?