पश्चिम बंगाल विधानसभा ( West Bengal Assembly ) में गुरुवार को बंगाली प्रवासियों पर हो रहे अत्याचारों पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रस्ताव पर बोल रहीं थीं। तभी विपक्ष (भाजपा) ने नारेबाजी शुरू कर दी।
भाजपा विधायक 2 सितंबर को विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के निलंबन का विरोध कर रहे थे। TMC विधायकों ने इन्हें रोकने की कोशिश की। जब विपक्ष के विधायक वेल तक पहुंच गए तो स्पीकर बिमान बनर्जी ने अव्यवस्था फैलाने के आरोप में भाजपा के चीफ व्हिप शंकर घोष को विधानसभा से सस्पेंड कर दिया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा ( West Bengal Assembly ) में घोष के बाहर जाने से इनकार करने पर मार्शलों को बुलाया गया। शंकर घोष को घसीटकर सदन से बाहर निकाला गया। बाहर निकालते समय वो गिरकर बेहोश हो गए, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। घोष के अलावा चार अन्य भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल, मिहिर गोस्वामी, बंकिम घोष और अशोक डिंडा को भी सदन से निलंबित कर दिया गया है।
वहीं, स्पीच के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने मोदी चोर और वोट चोर के नारे लगाए। पश्चिम बंगाल विधानसभा का तीन दिन का विशेष सत्र 1 सितंबर को शुरू हुआ था। 3 सितंबर को करम पूजा के कारण राजकीय छुट्टी थी। आज सत्र का आखिरी दिन है।
प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने मोदी समुदाय को गाली दी। उन्हें अब जाना होगा। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा ( West Bengal Assembly ) में सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी बंगालियों के उत्पीड़न पर चर्चा नहीं चाहती। यह भ्रष्ट लोगों की पार्टी है, वोट चोरों की पार्टी है। हमने संसद में देखा कि कैसे बीजेपी ने हमारे सांसदों को परेशान करने के लिए सीआईएसएफ का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब बीजेपी का एक भी विधायक विधानसभा में नहीं बैठेगा।
ममता बनर्जी ने कहा कि लोग आपको वोट नहीं देंगे। बस कुछ दिन इंतज़ार कीजिए, लोग आपको सत्ता से बाहर कर देंगे। मोदी और अमित शाह के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार जल्द ही गिर जाएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विभिन्न राज्यों में बंगाली भाषी लोगों पर हमले की घटनाओं की निंदा करने के लिए विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें रोज हंगामे हो रहे हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा ( West Bengal Assembly ) हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। अधिकारी ने बंगाली में लिखे एक पोस्ट में लिखा, ‘आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या करने वाली ममता और उनके गुलाम प्रशासन की ओर से लोकतंत्र की हत्या कर दी गई।’
VIDEO | Speaking in the state Assembly, West Bengal CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) criticises the BJP over Bangla language issue. “They are the biggest dacoit party… ‘vote chor’,” she says amid sloganeering by the opposition MLAs.#BengalNews
(Source: Third Party)… pic.twitter.com/E1KVUAephw
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?