Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :यूपी के कासगंज जिले में बीच बाजार युवक को चाकुओं से गोदा,10 हजार रुपये के विवाद में बेरहमी से हत्या,साम्प्रदायिक तनाव

In Kasganj district, a youth was stabbed in the middle of the marke

 (  के  (  )  जिले में बुधवार शाम रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवक का साथी भी घायल हो गया।  आरोपी और मृतक अलग-अलग समुदाय के होने से पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता-चौकसी बढ़ा दी है।

दूसरे समुदाय के युवकों के द्वारा की गई हत्या की वारदात से लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने कासगंज-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक मार्ग पर जाम रहा। इससे वाहनोंं की कतारें लग गई। जाम में फंसने से लोगों को काफी दिक्कता का सामना करना पड़ा।

 कासगंज ( Kasganj ) के  जिले नवाबगंज नगरिया निवासी राजकुमार (35) ने गांव के ही निवासी असलम, शमसुल उर्फ शुल्ला और इरशाद उर्फ बंदर को कुछ समय पहले 10 हजार रुपये उधार दिए थे। कई बार रुपये मांगने के बाद भी रुपये नहीं मिलने पर बुधवार को शाम करीब 4:00 बजे वह अपने साथी टिंकू के साथ रुपये मांगने बाजार पहुंचा। उसने रुपये मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से राजकुमार लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बचाव में आए साथी टिंकू पर भी हमला किया गया, जिससे वह भी घायल हो गया।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कासगंज ( Kasganj ) के एएसपी राजेश भारती, पटियाली सीओ संतोष कुमार और सहावर सीओ शाहिदा नसरीन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो समुदायों से मामला जुड़ा होने से पुलिस अलर्ट पर है।

मृतक राजकुमार व आरोपी युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। इससे उनका आपस में नियमित मिलना-जुलना होता रहता था। अक्सर ये लोग पार्टी करते रहते थे। मंगलवार को भी उन्होंने पार्टी की थी। इस पार्टी के दौरान भी उनमें रुपये के लेनदेन पर विवाद हुआ, लेकिन उस समय लोगों ने मिलकर मामला निपटा दिया।

Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.